हरियाणा की हवा हुई जहरीली, 6 जिलों में एक्यूआई 300 के पार
हरियाणा में स्मॉग के कारण वायु प्रदूषण गंभीर हो गया है, छह जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार पहुंच गया है।

प्रदेश की हवा हुई प्रदूषित, धूल के कण वातावरण की नमी में मिले तो हुआ स्मॉग। फाइल फोटो
HighLights
हरियाणा के छह जिलों में AQI 300 के पार।
बहादुरगढ़ 365 AQI के साथ सबसे प्रदूषित शहर।
धुआं, धूल और नमी से स्मॉग, सांस लेने में परेशानी।
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में स्मॉग ने हालात खराब कर दिए हैं। हवा प्रदूषित होने से हरियाणा के छह जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 को पार कर गया है।
इसमें दिल्ली के साथ लगता क्षेत्र बहादुरगढ़ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा, जिसका एक्यूआई 365 तक पहुंच गया। इसके अलावा प्रदेश के 9 जिले खराब श्रेणी में पहुंच गए हैं। मौसम विज्ञानियों ने धुआं व धूल के कण वातावरण की नमी में मिलने से स्मॉग होने का कारण बता रहे हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। रात का तापमान कम ज्यादा होने और सुबह के समय स्मॉग अधिक हुआ है। दोपहर तक लोग आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी की शिकायत कर रहे हैं।
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में पिछले पांच दिनों में मौसम खुश्क रहा। इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने तथा रात्रि तापमान कम होने से धुआं व धूल के कण वातावरण की नमी में मिलने से राज्य में कहीं कहीं स्मॉग की स्थिति भी बनी हुई है।
छह जिले सबसे ज्यादा प्रदूषित
प्रदेश के बहादुरगढ़, जींद, बल्लभगढ़, कैथल, गुरुग्राम और मानेसर सबसे ज्यादा प्रदूषित हैं। इनका एक्यूआई 300 को पार कर गया। बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने के कारण हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं पलवल की हवा सबसे ज्यादा साफ रही। यहां का एक्यूआई 75 दर्ज किया गया।
10 तक मौसम खुश्क रहने की संभावना
प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम 10 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 5 नवंबर को राज्य में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई परंतु बाद में मौसम साफ संभावित है।
इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं अलसुबह हल्की धुंध रहने की भी संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।