विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हांसी में 6 राज्यों के दिव्यांग क्रिकेटरों के बीच होंगे टी-20 मुकाबले, 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगी चैंपियनशिप

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:58 PM (IST)

हांसी में 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक छह राज्यों के दिव्यांग क्रिकेटरों के बीच राष्ट्रीय स्तर की टी-20 चैंपियनशिप होगी। हरियाणा की डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण भिवानी में किया गया।

हांसी में 29 नवंबर से शुरू होगी छह राज्यों के दिव्यांग क्रिकेटरों की टी-20 चैंपियनशिप।

हांसी में 29 नवंबर से शुरू होगी छह राज्यों के दिव्यांग क्रिकेटरों की टी-20 चैंपियनशिप।

HighLights

  1. हांसी में छह राज्यों के दिव्यांग क्रिकेटरों की टी-20 चैंपियनशिप

  2. प्रतियोगिता 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित होगी

  3. विधायक कपूर वाल्मीकि ने भिवानी में ट्रॉफी का अनावरण किया

जागरण संवाददाता, हांसी। क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए छह राज्यों के दिव्यांग खिलाड़ी हांसी पहुंचेंगे। यहां 29 नवंबर से दो दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तर की टी-20 चैंपियनशिप होगी।

विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ हरियाणा यह आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता की तैयारियों के बीच भिवानी में आयोजित बैठक में ट्राफी का अनावरण किया गया।

एसोसिएशन के चीफ पैटर्न एवं बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि ने ट्राफी का अनावरण करते हुए कहा कि दिव्यांग क्रिकेटरों का खेल देखकर उनकी मेहनत और क्षमता का अंदाजा होता है। ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से देश-दुनिया में पहचान बना रहे हैं। उन्हें बेहतर सुविधाएं और नियमित अवसर मिलें तो वे आगे बढ़ सकते हैं।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसएस मान, संरक्षक गोवर्धन आचार्य और राजकुमार सुनसुना ने बताया कि चार दिवसीय आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने के साथ उनके लिए सुविधाएं और आर्थिक सहयोग जुटाने के प्रयासों को आगे बढ़ाना है।

सुविधाओं के लिए बीसीसीआई और सरकार को लिखे पत्र

पदाधिकारियों ने बताया कि दिव्यांग क्रिकेटरों को उचित सुविधाएं दिलाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बीसीसीआई तथा सरकार को कई बार पत्र लिखे गए हैं। दिव्यांग क्रिकेट से जुड़ी एसोसिएशनों को सशक्त करने पर भी काम किया जा रहा है। भविष्य में बड़े आयोजन करवाकर खिलाड़ियों को अधिक मुकाबले खेलने का अवसर देने की योजना है।

सरकार के सामने रखेंगे खिलाड़ियों की मांगें

विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेल नीति के तहत प्रोत्साहन मिल रहा है। दिव्यांग क्रिकेटरों की समस्याओं और मांगों को भी सरकार के सामने रखा जाएगा, ताकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए जरूरी सहयोग मिल सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।