हरियाणा के हांसी में गैस सिलिंडर फटने से 5 लोग घायल, पांच मकानों के कमरे ढहे
हांसी में गैस सिलिंडर फटने से प्रताप के मकान के पांच कमरे ढह गए और पांच लोग मलबे में दबकर ...और पढ़ें
-1794972328326_m.webp)
हांसी में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त दीवारें (जागरण फोटो)
HighLights
हांसी में गैस सिलिंडर फटने से बड़ा हादसा
प्रताप के मकान के पांच कमरे पूरी तरह ढहे
पांच लोग घायल, हिसार के अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता हांसी। जींद रोड के पास चद्दर पुल क्षेत्र में मंगलवार शाम गैस सिलिंडर फटने से प्रताप के मकान के पांच कमरे ढह गए। छत गिरने से परिवार के पांच सदस्य मलबे में दब गए। पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला।
घायलों में प्रताप के 32 वर्षीय बेटे नवीन, 65 वर्षीय रामप्यारी, दूसरे बेटे दीपक की 32 वर्षीय पत्नी सुनीता और उनके चार वर्षीय बेटे मीत व आठ वर्षीय बेटे निखिल शामिल हैं। पांचों को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को रेफर किया गया। फिलहाल उनका हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। धमाके से आसपास के चार मकानों को भी नुकसान पहुंचा और दीवारों में दरारें आईं। डायल 112 और भारत गैस की टीम मौके पर पहुंची।
एक ओर दीवार गिरी, दूसरी ओर कमरा ढहा
पड़ोसी गोपाल के मकान की दीवार गिर गई, जबकि चांदगीराम के मकान का एक कमरा ढह गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग मदद के लिए प्रताप के मकान की ओर दौड़े।