बरवाला से हांसी आ रही बस की ट्रक से टक्कर, हादसे में करीब 30 यात्री घायल
हांसी में राजकीय महाविद्यालय के पास एक निजी बस और ट्रक की भीषण टक्कर में लगभग 30 यात्री घायल हो ...और पढ़ें
-1791096543992_m.webp)
HighLights
हांसी में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हुई
हादसे में करीब 30 यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की, कारण अज्ञात
जागरण संवाददाता, हांसी। रविवार सुबह शहर के राजकीय महाविद्यालय के पास सालासर मंदिर के सामने मोड़ पर ट्रक और निजी बस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसे में निजी बस में सवार करीब 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं और पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं।
कब हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे बरवाला से हांसी आ रही निजी बस राजकीय महाविद्यालय सालासर मंदिर मोड़ के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक के साथ बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

स्थानीय लोगों ने की घायलों की मदद
टक्कर दोनों के ड्राइवर साइड से हुई है। हादसा इतना जोरदार था कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं।
आसपास के लोगों की मदद से बस में सवार घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
