भेदभाव मिटाने को श्री गुरु गोबिद सिंह ने की थी खालसा की स्थापना : रागी जत्था
हिसार बैसाखी के पावन पर्व पर एडहॉक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा ने नागोरी गे
जागरण संवाददाता, हिसार : बैसाखी के पावन पर्व पर एडहॉक कमेटी श्री गुरु सिंह सभा ने नागोरी गेट स्थित गुरुद्वारा में खालसा का 320वां जन्मदिवस शबद कीर्तन समागम के साथ मनाया। शबद कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा साहिब में रखे श्री अखंड पाठ साहिब का विधिवत रूप से भोग हुआ।
गुरु वाणी व शबद कीर्तन से निहाल करने भाई अमनदीप सिंह रागी लुधिवाना वाले व रागी जत्था कुलदीप सिंह पहुंचे। उन्होंने साध संगतों को बताया कि दशम पिता गुरु गोबिद सिंह महाराज ने जात-पात, ऊंच-नीच को समाप्त करते हुए खालसा की स्थापना की थी। उस दिन के बाद विभिन्न देशों में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा से इस पर्व को मनाने लग गए।
रागी जत्था भाई कुलदीप सिंह ने शबदों से मंत्रमुग्ध किया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ने सरबत की भलाई के लिए अरदास की। इसके उपरांत संगतों के बीच अटूट लंगर बरताया गया व गुरुद्वारे के बाहर मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस अवसर पर इस मौके पर एडहॉक कमेटी के इंद्रजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, इकबाल सिंह, अजयपाल सिंह, कुलवंत सिंह सहित पूर्व प्रधान रमिद्र सिंह शंटी, सुखविद्र सिंह, संजीव सिंह पिन्ना, स. सुखविद्र सिंह, कुलविद्र सिंह गिल, जयंत सिंह जिमी, सोनू सिंह खुराना, सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।