Move to Jagran APP

न हुड्डा को रोकेंगे न उनका रथ, भाजपा रोकेगी अनर्थ : बराला

भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला ने कहा कि मनोहर लाल सरकार पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रथयात्रा को नहीं रोेकेगी, लेकिन गड़बड़ी हुई तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 05 Feb 2018 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 05 Feb 2018 12:54 PM (IST)
न हुड्डा को रोकेंगे न उनका रथ, भाजपा रोकेगी अनर्थ : बराला
न हुड्डा को रोकेंगे न उनका रथ, भाजपा रोकेगी अनर्थ : बराला

जेएनएन, हिसार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि उनकी पार्टी व सरकार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के रथ को नहीं, बल्कि कांग्रेस के हाथों होने वाले अनर्थ को रोकना चाहती है। प्रदेश सरकार हुड्डा की रथयात्रा को नहीं रोकेगी, लेकिन कोई गड़बड़ी हुई तो फिर एक्‍शन लिया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, हरियाणा में निर्धारित समय पर करवाए जाएंगे विधानसभा चुनाव

पत्रकारों से बातचीत में बराला ने कहा कि हुड्डा किस प्रकार की राजनीति कर रहे हैं, यह तो वह ही जानें। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा जनता को बताएं कि मानेसर जमीन का घोटाला किसके शासनकाल में हुआ था। यदि घोटाला कांग्रेस के शासनकाल में और हुड्डा के मुख्यमंत्री रहते हुआ है तो जांच का सामना भी तो उन्हें ही करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी बदले की राजनीति नहीं करती है।

सीएम ने कभी नहीं कहा कि समय से पहले होंगे चुनाव

लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ करवाने के सवाल पर बराला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कभी यह नहीं कहा कि हम प्रदेश में समय से पूर्व चुनाव करवाना चाहते हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मत है कि यदि लोकसभा व विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाए जाएं तो यह देशहित में होगा। मुख्यमंत्री ने उनकी बात का समर्थन किया था।

ऐतिहासिक होगी अमित शाह की रैली

बराला ने कहा कि 15 फरवरी को जींद में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ऐतिहासिक व अभूतपूर्व रैली होगी। इसमें प्रदेश के सभी 17018 बूथों से बाइक सवार युवाओं की भागीदारी होगी। इसके लिए प्रदेश के सभी बूथों पर 1 से 7 फरवरी तक पंजीकरण का कार्य चल रहा है जिसकी शुरुआत उन्होंने रोहतक में पार्टी मुख्यालय से की थी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार व आशा रानी व प्रदेश सचिव कर्ण सिंह रानौलिया, सीमा गैबीपुर, एडवोकेट कृष्ण खटाना आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.