विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी तंत्र एक सप्ताह में भी दुरुस्त नहीं कर पाए हिसार विधायक आवास मार्ग का सीवरेज सिस्टम, हुआ जलभराव

By Manoj KumarEdited By:
Published: Wed, 29 Sep 2021 12:47 PM (IST)

हिसार में सिवरेज सिस्टम जाम होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सड़क पर कभी फव्वारें की तरफ सीवरेज का गंदा ...और पढ़ें

हिसार में पानी समस्‍या को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने जनस्वास्थ्य विभाग की बुलाई मीटिंग
हिसार में पानी समस्‍या को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने जनस्वास्थ्य विभाग की बुलाई मीटिंग

जागरण संवाददाता, हिसार : शहर में लगातार सिवरेज सिस्टम जाम होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सड़क पर कभी फव्वारें की तरफ सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है तो कभी रात तक सीवरेज लाइन खोलने के लिए मशीनें लगाई जा रही है। लेकिन समाधान के नाम पर सब शून्य है। करीब एक सप्ताह से विधायक आवास मार्ग का सीवरेज सिस्टम जाम होने के कारण महावीर स्टेडियम में पांच फीट से अधिक गंदे पानी का जलभराव है। शहर के पुराने व सुंदर पार्कों में से एक मधुबन पार्क में सीवरेज का गंदा पानी लोगों के लिए परेशानी का सबब तो बना ही हुआ है साथ ही उसकी सुंदरता पर भी ग्रहण लगा रहा है। इन सब स्थिति के बावजूद जनस्वास्थ्य विभाग के अफसर एक सप्ताह में जब इस मार्ग के सीवरेज सिस्टम केा दुरुस्त नहीं कर पाए तो अंदाजा लगा लीजिए शहर का सीवरेज सिस्टम कितना बेहतर होगा।

-------------

शहर का सबसे वीआईपी मार्ग है यह

शहर का सबसे वीआईपी मार्ग में से एक है विधायक आवास का मार्ग। इस आवास पर विधायक, निगम कमिश्नर, आईजी, एडीसी, एसडीएम आवास के आवास तो है ही साथ ही जिंदल ज्ञानकेंद्र से लेकर शहर के चर्च के पादरी का आवास भी इसी मार्ग पर है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का मुख्य गेट का रास्ता यहीं से है। यानि यह मार्ग वीआईपी मार्ग होने के बावजूद इसका सीवरेज सिस्टम दुरुस्त नहीं हो पा रहा है।

200 खिलाड़ी नहीं कर पा रहे नियमित अभ्यास

जिले के कई खेलों के खिलाड़ी जलभराव के कारण महावीर स्टेडियम में खेल अभ्यास नहीं कर पा रहे है। पांच फीट से ज्यादा जलभराव होने के कारण वहां पर बदबू फैली हुई है। कुछ खिलाड़ी तो सीढ़ियों पर मजबूरी में अभ्यास करने को विवश है जबकि अधिकांश खिलाड़ी बाहर ही खेल अभ्यास कर रहे है। खिलाड़ियों का खेल अभ्यास कई दिनों से लगातार प्रभावित हो रहा है।

मेयर ने बुलाई बैठक

शहर में बिगड़ी सीवरेज व पेयजल सिस्टम की हालत पर संज्ञान लेने के मेयर गौतम सरदाना ने निगम सभागार में मीटिंग बुलाई है। जिसमें जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों को बुलाया गया है। मीटिंग में मेयर गौतम सरदाना अफसरों से शहर की सीवरेज सिस्टम के बारे में जानकारी लेंगे और उसे दुरुस्त करने पर विचार विमर्श किया जाएगा।

---शहर में कई जगह सीवरेज व पेयजल सप्लाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इन समस्याओं के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ आज मीटिंग करेंगे। ताकि समस्याओं का समाधान करवाया जा सकें।

- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।