Move to Jagran APP

जीजेयू पुष्प उत्सव 2021: 800 प्रजातियों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूल-पौधे भी आएंगे नजर, मनमोहक होगा नजारा

जीजेयू में पुष्‍पों के साथ मेडिसिन प्लांट और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूल-पौधे जैसे एलोवेरा अश्वगंधा गिलोय सहित अन्य औषधि बनाने वाले पौधो को भी पुष्प मेले में शामिल किया जाएगा। वहीं कोरोना नियमों के साथ पुष्प मेले का आयोजन किया जाएगा। पुष्प मेले में कई तरह के फूल नजर आएंगे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 01:04 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 01:04 PM (IST)
जीजेयू पुष्प उत्सव 2021: 800 प्रजातियों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूल-पौधे भी आएंगे नजर, मनमोहक होगा नजारा
मंगलवार को करीब 800 फूल-पौधो की प्रजातियां जीजेयू के पुष्प मेले में दिखाई देंगी

हिसार, जेएनएन। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पुष्प उत्सव-2021 के तहत हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के सामने लॉन में विभिन्न किस्म के फूलों की खुशबू महकेगी। मंगलवार को विश्वविद्यालय में होने वाले पुष्प उत्सव में कोई भी व्यक्ति, औद्योगिक इकाई, सरकारी गैर-सरकारी संस्थाएं हिस्सा ले सकती है। उत्सव में ‘पुष्प सज्जा’, ‘कट फ्लावर’ तथा ‘गमलों के पौधे’ श्रेणियां शामिल की गई हैं।

loksabha election banner

उत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। विजेता प्रतिभागियों को सभी श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार खास बात यह होगी की पुष्प मेले में कोरोना काल में जिन फूल-पौधों की महत्ता बढ़ गई थी। वे पुष्प भी मेले में दिखाई देंगे। मेडिसिन प्लांट और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूल-पौधे जैसे एलोवेरा, अश्वगंधा, गिलोय सहित अन्य औषधि बनाने वाले पौधो को भी पुष्प मेले में शामिल किया जाएगा।

वहीं कोरोना नियमों के साथ पुष्प मेले का आयोजन किया जाएगा। पुष्प मेले में कई तरह के फूल नजर आएंगे। करीब 800 फूल-पौधो की प्रजातियां पुष्प मेले में दिखाई देंगी। इनमें खुशबू वाले पौधों में गुलाब, गेंदा, सुरजमुखी, आईस प्लांट, साइनेरिया, कैलेनडूला, डाॅग फ्लावर आदि प्रमुख है। वहीं यहां कई वर्ष पुराने पौधों की प्रजातियां भी देखने को मिलेगी। पुष्प उत्सव का आयोजन सुबह 9 से 5 बजे तक होगा।

जिसमें दोपहर 12 से 3 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी हाेगी। इसमें विश्वविद्यालय की तरफ से और बाहर से आने वाले उम्मीदवार अपने फूल-पौधों की प्रदर्शनी लगाएंगे। इनका रजिस्ट्रेशन मंगलवार सुबह मौके पर ही किया जाएगा। वहीं इसके बाद दोपहर 3 से 5 बजे तक प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन होगा। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में प्रथम, सेकंड रहे उम्मीदवारों को इनाम भी दिए जाएंगे। करीब 100 श्रेणियों में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन होगा।

वेस्ट मटीरियल से सजावटी मटीरियल भी देखने को मिलेगा

पुष्प उत्सव में वेस्ट मेटिरियल को सजावटी बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। पुष्प उत्सव में भी रिसाइकिल किए हुए प्रोड्क्ट को पुष्प उत्सव के लिए तैयार किया गया है। वाहनों के पुराने टायरों पर पेंटकर सजाया गया है। ऐसे में पुष्प उत्सव में ये रिसाइकिल टायर आकर्षण का केंद्र जरूर होंगे। इसके अलावा जिस पार्क में फूलों की किस्मों को रखा जाना है। उसे भी लकड़ियों को पेंट कर सजाया गया है। इससे भी पुष्प उत्सव की शोभा बढ़ने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.