लाइफ स्टाइल : टेरिरियम आर्ट से घर और आंगन को दें बेहतरीन लुक
मेट्रो सिटी के बाद अब हिसार में भी आया ट्रेंड। सेक्टरों की महिलाओं ने जाना कैसे कर सकते हैं टेरिरियम आर्ट।
जेएनएन, हिसार : टेरिरियम आर्ट के जरिये हम अपने घर और आंगन को बेहतर ढंग से सजा सकते हैं। इससे कम खर्च में घर को अधिक सुंदर बनाया जा सकता है। इसी को लेकर शुक्रवार को सेक्टर 16-17 में पहली बार टेरिरियम वर्कशॉप हुई। इस वर्कशॉप में सेक्टरों की महिलाओं ने शिरकत की और इस आर्ट के जरिये अपने घरों को सजाने और इन पौधों को लगाने की जानकारी ली। कांच के जार व बर्तन में हाउ वर्थिया, कैप्टस और एचीवेरिया के पौधे लगा सकते हैं और इन बर्तनों में इन्हें सजा सकते हैं।
आगरा से आईं एक्सपर्ट मिशिका ने इन पौधों को विशेष प्रकार की खाद, मिट्टी एवं सजावट के समान से सजना सिखाया। अपने आप में संपूर्ण यह हरी भरी दुनिया घर की सुंदरता को बढ़ाती है। इस वर्कशॉप का आयोजन ट्यूलिप क्राफ्ट हाउस की वाणी सिंघल और सुनीता सिंघल ने किया। इस वर्कशॉप में कांच के गोल हांडी नुमा बर्तन में छोटे-छोटे सयूक्यूलेंट्स पौधे को लगाना सिखाया गया। इससे टेरिरियम कहते हैं। वर्कशॉप में हिसार शहर की 11 महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस वर्कशॉप में सोनम, मिताली, मालविया, गरिमा, रितु, रिद्धी, अलका, वैशाली, आंचल, किरण, स्वाति, विभूति, कविता, गुलशी, ईशा, शैली, प्रियंका, प्रियम, डिंपल, रेणुका और रेणु मौजूद रहीं।
ऐसे उगा सकते हैं यह पौधे
- एक कांच का बर्तन या जार लें
- इसमें नारियल के छिलके का पीसा बुरादा डालें
- इसके बाद वर्मी कंपोस्ट डालें और पौधा उगाएं
- इसमें लगे पौधे को सीधी सूर्य की रोशनी से बचाना चाहिए।
- इसके अलावा काफी कम मात्रा में पानी इसमें डालना चाहिए।