Move to Jagran APP

प्लॉट हड़पने पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

सेक्टर-14 के हेमंत गुप्ता के साथ चार लोगों ने एक प्लॉट को लेक

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:55 AM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 06:55 AM (IST)
प्लॉट हड़पने पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, हिसार : सेक्टर-14 के हेमंत गुप्ता के साथ चार लोगों ने एक प्लॉट को लेकर धोखाधड़ी और जालसाजी की है। उन्होंने इस बारे में एसपी को लिखित शिकायत दी थी। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

सेक्टर-14 के हेमंत गुप्ता ने सेक्टर-13 पी के राजकुमार, अनीता, अजय और मोनू के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने कहा मैंने और अन्य हिस्सेदारों ने प्रेमनगर में 269.99 गज की एक प्रॉपर्टी 3 अक्टूबर 2011 को खरीदी थी। इस बारे में 2 सितंबर 2011 को एक पार्टनशिप डीड बनाई थी। इसको लेकर 14 मई 2013 को एक रिटायरमेंट कम पार्टनरशिप डीड बनाई गई थी। जिसमें मुकेश व अन्य ने अपनी हिस्सेदारी निकाल ली थी। फर्म में सेक्टर-13 की अनीता को पार्टनर बनाया था। इस पार्टनरशिप डीड में हेमंत गुप्ता 39 प्रतिशत का हिस्सेदार रह गया और अनीता 61 प्रतिशत की हिस्सेदार बनी थी। इस बारे में रिटायरमेंट कम पार्टनरशिप डीड बनाई गई। जिसमें जो हिस्सेदार हिस्सेदारी छोड़कर गए, उनके और नए हिस्सेदार आए उन सभी के हस्ताक्षर करवाए गए थे। यह प्रॉपर्टी खरीदी थी, तब वहां मकान बना हुआ था। बाद में सभी हिस्सेदारों की सहमति से मकान तोड़कर खाली प्लाट बना दिया गया। वह 3 जनवरी 2018 को व्यक्तिगत काम से प्रेमनगर गया तो वहां पर देखा कि उस प्लाट पर निर्माण कार्य चल रहा है। तब उनको पता चला कि प्रापर्टी हड़पी जा चुकी है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.