विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के हांसी में जमीन विवाद में पूर्व सरपंच पर रॉड से हमले का आरोप, पांच पर केस दर्ज

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:49 AM (IST)

हरियाणा के हांसी में जमीन विवाद को लेकर पूर्व सरपंच नंदलाल पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने मौजूदा सरपंच अनूप सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हांसी में जमीन विवाद में पूर्व सरपंच पर रॉड से हमले का आरोप (जागरण प्रतीकात्मक फोटो)

हांसी में जमीन विवाद में पूर्व सरपंच पर रॉड से हमले का आरोप (जागरण प्रतीकात्मक फोटो)


HighLights

  1. पूर्व सरपंच नंदलाल पर जमीन विवाद में हमला हुआ

  2. मौजूदा सरपंच अनूप सहित पांच पर मामला दर्ज

  3. हमले में नंदलाल के हाथ-पैर टूटने का आरोप

जागरण संवाददाता, हांसी। ढाणी कुम्हारान के 70 वर्षीय पूर्व सरपंच नंदलाल पर हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने मौजूदा सरपंच अनूप सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नंदलाल ने जमीन विवाद की रंजिश में घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका हांसी के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

दो बार सरपंच रहे नंदलाल ने बयान में बताया कि 20 नवंबर को सुबह करीब पौने पांच बजे वह सैर के लिए निकले थे। पांच बजे ढाणा खुर्द रोड पर भिवानी बाईपास पुल के नीचे सुरेंद्र उर्फ बदलू, अनूप, दिलबाग, गुलशन और कर्मबीर खड़े मिले। आरोप है कि उन्होंने घेरकर हमला कर दिया। सुरेंद्र ने हाथों और कर्मबीर ने पैरों पर लोहे की रॉड मारी।

अन्य आरोपितों ने लात-घूंसों से पीटा। नंदलाल ने दोनों हाथ-पैर टूटने की बात कही है। उनके अनुसार, वाहन की रोशनी देखकर हमलावर धमकी देकर चले गए। उन्होंने बेटे ऋषि को फोन किया, जिसने डायल-112 को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।