Move to Jagran APP

कुश्ती में पहली बार फतेहाबाद जिले की बेटियां खेलने जाएगी विदेश, गांव व शहर में खुशी की लहर

दौलतपुर व भोडियाखेड़ा की बेटी अब आगामी महीने में होने वाली विश्व चैम्पियनिशप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए हंगरी खेलने जाएगी। ऐसा पहली बार होगा जब कुश्ती जैसे खेल में जिले की बेटी ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 06:42 PM (IST)
कुश्ती में पहली बार फतेहाबाद जिले की बेटियां खेलने जाएगी विदेश, गांव व शहर में खुशी की लहर
दौलतपुर व भोडियाखेड़ा की बेटी विश्व चैम्पियनिशप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए हंगरी खेलने जाएगी।

फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद के गांव दौलतपुर व भोडियाखेड़ा की बेटी अब आगामी महीने में होने वाली विश्व चैम्पियनिशप में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए हंगरी खेलने जाएगी। ऐसा पहली बार होगा, जब कुश्ती जैसे खेल में जिले की बेटी ने इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि से दोनों खिलाड़ियों के परिवार के साथ खेल विभाग के अधिकारी भी प्रसन्न हैं। अभी तक कुश्ती खेल में इतने बड़े स्तर पर जिले की बेटी ने भाग नहीं लिया। सोमवार को दिल्ली इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित किए गए।

loksabha election banner

जिसमें फतेहाबाद की तरफ से कुश्ती कोच अनिल की देखरेख में ट्रेनिंग ले रही भोडियाखेड़ा की कोमल ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को हराकर हंगरी के लिए क्वालीफाई किया। वहीं गांव दौलतपुर की वर्षा गढ़वाल ने 65 किलोग्राम में विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। अब दोनों खिलाड़ी 19 जुलाई से शुरू हो रही विश्व चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

दोनों किसान की बेटी, शुरूआत में ट्रेनिंग लेने में आई सामाजिक परेशानी :

वर्षा व कोमल दोनों किसान की बेटी है। बेशक भोडियाखेड़ा में जिला स्टेडियम बन गया, लेकिन वहां महिला खिलाड़ी कम जुड़ी हुई है। कुश्ती जैसे खेल में जुड़ने के लिए दोनों को बड़ी परेशानी आई। कुश्ती कोच अनिल को फतेहाबाद में आए करीब तीन साल हुए है। अब उनके पास करीब 20 से अधिक लड़कियां कुश्ती की प्रेक्टिस करने आती है। इसके अलावा अनेक लड़के भी अभ्यास करते है। जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह मलिक का मानना है कि दोनों खिलाड़ियों की इस जीत से क्षेत्र के लोगों की धारणा बदलेगी व जिले में विशेषकर बेटियां बड़ी संख्या में खेलों से जुड़ेगी।

अनिल ने कुश्ती के कर दिए कई खिलाड़ी तैयार :

जिला खेल स्टेडियम भोडियाखेड़ा में कोच अनिल खिलाड़ियों को सुबह-शाम प्रशिक्षण देते है। अनिल ने कड़ी मेहतन करते हुए कई खिलाड़ी तैयार कर दिए। जो भी युवा खेलों में भविष्य बनाना चाहता है वे खेल स्टेडियम में आए वहां पर उन्हें कुश्ती के अलावा एथलेस्टिकस व अन्य खेलों की निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। विजेता खिलाड़ी फतेहाबाद आने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

- जगदीप सिंह मलिक, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.