Move to Jagran APP

मछली फार्म संचालक और कारिंदे की हत्या, नहर में मिले शव

दोनों के शव स्याहड़वा माइनर में मिले हैं। मृतक राम कुमार के पिता जगदीश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 12:23 PM (IST)
मछली फार्म संचालक और कारिंदे की हत्या, नहर में मिले शव
मछली फार्म संचालक और कारिंदे की हत्या, नहर में मिले शव

हिसार, जेएनएन। हरिता गांव के नजदीक नहर के पास मछली फार्म चलाने वाले खोखा गांव निवासी 36 वर्षीय राम कुमार और फार्म पर कर्मचारी मध्य प्रदेश के सतना जिला निवासी रिंकू की हत्या कर दी गई। दोनों के शव स्याहड़वा माइनर में मिले हैं। मृतक राम कुमार के पिता जगदीश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार राम कुमार का भर्री गांव के सरपंच के साथ मिलकर हरिता गांव के नजदीक नहर के पास मछली फार्म था। वहीं पर रिंकू भी काम करता था। दोनों फार्म पर ही रहते थे। जांच में सामने आया कि मंगलवार रात को दोनों ने शराब पी थी। उसके बाद कहीं गए भी थे और करीब साढ़े नौ बजे वापस आ रहे थे। बुधवार सुबह दोनों के शव माइनर में मिले हैं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। प्राथमिक जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। वहीं पुलिस को आशंका है कि रात को शराब के नशे में नहर पार करते हुए वह इसमें गिरे होंगे। मृतक राम कुमार के पिता जगदीश ने पुलिस को शिकायत देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। आजाद नगर प्रभारी सुखजीत सिंह ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.