अग्निशमन सेवा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, बरवाला : अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को मार्केट कमेटी
संवाद सहयोगी, बरवाला : अग्निशमन सेवा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि सरकार के साथ हुए समझौते के अनुसार मार्केट कमेटी बरवाला के फायर स्टेशन में कार्यरत 9 कर्मचारियों को अगर दोबारा ड्यूटी पर ना लिया गया तो 4 जून से हिसार फायर स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। अग्निशमन सेवा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिणद ने इस मौके पर घोषणा की कि अगर फिर भी उनकी मांगे नहीं मानी गई तो पूरे हरियाणा के फायर स्टेशनों पर दो दिन गेट मी¨टग व धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद पूरे हरियाणा के 69 स्टेशनों के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में अग्निशमन व नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल की थी और सरकार के साथ यह समझौता हुआ था कि जो भी कर्मचारी 8 मई तक ड्यूटी पर थे। उन्हें तुरंत प्रभाव से ड्यूटी पर लिया जाएगा। परंतु सरकार की घोषणा पर अमल नहीं किया जा रहा। इस अवसर पर जिला प्रधान संदीप ¨सह, सचिव सुरेश चंद्र, कश्मीर चंद, देवेंद्र चौहान, मेहर ¨सह व प्रदीप कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।