यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Festival Season: हिसार में जगह जगह फैली गंदगी, निगम की टीम देर रात तक करती रही डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण
दीपावली पर लोगों ने अपने घरों की सफाई की। जिसके कारण शहर में कचरा बढ़े स्तर पर घरों से बाहर ...और पढ़ें

हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार में दीपावली के बाद शहर में कचरा नियमित उठाने वाले कचरे से दो गुणा से भी अधिक फैल गया। शहर में कचरा सफाई को लेकर कुछ क्षेत्रों में नगर निगम की टीम ने देर रात तक कचरा संग्रहण किया। निगम टीम के अनुसार एक अनुमान देर रात तक शहर से करीब 400 टन कचरा डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया गया। देर रात को भी निगम टीम ने शहर के कुछ क्षेत्रों में क्षेत्रवासियों को डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की सुविधा मुहैया करवाई। जबकि काफी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था बदहाल रही।
इन स्थानों पर लगे गंदगी के ढेर
पटेल नगर : पटेल नगर के सामुदायिक केंद्र के सामने शुक्रवार को दूर तक गंदगी के ढेर लगे हुए है। उसमें अधिकांश प्लास्टिक वेस्ट नजर आ रहा था। आते जाते लोग भी गंदगी का यह अंबार देखकर हैरान थे। वहीं सामुदायिक केंद्र के सामने पुलिया के पास भी गंदगी का यहीं आलम था।
सेक्टर-14 : सेक्टर-14 के पास बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के सामने तो शहर का मिनी डंपिंग स्टेशन ही तैयार हो रहा है। दूर तक कचरे के ढेर ही ढेर आम देखे जा सकते है। यह कचरा कई बार तेज हवा में उड़कर आसपास के लोगों के घरों तक में पहुंच रहा है।
पड़ाव क्षेत्र : आटो मार्केट के सामने फोरलेन पर दूर तक सड़क पर कचरा बिखरा हुआ है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां सालों से कचरे की बदहाली की स्थिति मुख्यतय आम देखी जा सकी है। इस सड़क पर गोबर से लेकर प्लास्टिक वेस्ट तक दूर तक नजर आता है। इन क्षेत्रों के अलावा भी शहर में कई ऐसे स्थान है जहां कचरा फैला रहता है।
कचरे की शहर में ये है स्थिति
शहर से नियमित रूप से कचरा संग्रहण - 180 टन कचरा
दीपावली से अगले दिन शहर से कचरा संग्रहण - करीब 400 टन
हिसार नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्नोई
दीपावली पर लोगों ने अपने घरों की सफाई की। जिसके कारण शहर में कचरा बढ़े स्तर पर घरों से बाहर निकला है। शुक्रवार देर रात तक निगम टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण किया है। जिसके एक अनुमानित 400 टन कचरा देर रात तक संग्रहण कर डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया।
