कोरोना पॉजिटिव मिले दुष्कर्म के आरोपित के संपर्क में आई महिला जज सहित 61 लोग क्वारंटाइन
हिसार की सेंट्रल जेल वन में मिले दुष्कर्म आरोपित कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में 61 लोग आए हैं। इनमें सिविल जज हिसार की कोर्ट में महिला जज भी है। कोर्ट को सील कर दिया गया है।
हिसार, जेएनएन। हिसार की सेंट्रल जेल वन में मिले दुष्कर्म आरोपित कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में 61 लोग आए हैं। इनमें सिविल जज हिसार की कोर्ट में महिला जज, 1 रीडर, 2 स्टेनोग्राफर, 3 अहलमद, 2 चपड़ासी, 1 नायब कोर्ट, सहायक लोक अभियोजक को क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा उसके संपर्क में पांच पुलिसकर्मी थाने से तथा जेल से भी कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं दुष्कर्म पीडि़ता का भी सैंपल करवाया गया है। इसके अलावा इसके संपर्क में आए नौ कैदियों, 9 पुलिस कर्मियों व जेल के ही दो डाक्टरों का भी सैंपल लिया गया है।
विभाग की ओर से इन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं सेक्टर 13 में मिले कोरोना पॉजिटिव के घर काम करने वाली व सेक्टर 16-17 की झुग्गियों में रहने वाली महिला का सैंपल करवाया गया है। विभाग की ओर से डा. रमेश पूनिया ने टीम सहित पहुंच कर मेड को ढूंढकर उसका सैंपल करवाया, जिसे जांच के लिए भिजवाया गया है। यह मेड सेक्टर 13 में कई घरों में सफाई का काम करती है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए पूरे एहतियात बरते जा रहे हैं और सभी को ओर ज्यादा सतर्कता से रहने व काम करने की अपील की जा रही है।
-----ड्राइवर व कंडक्टर के संपर्क में आए लोगों की जांच के लिए दूसरे राज्यों के स्वास्थ्य विभाग से किया संपर्क
ड्राइवर व कंडक्टर के संपर्क में आए यात्रियों 90 यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल, यूपी के बुलंदशहर व गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करके वहां यात्रियों की पहचान कर उनके सैंपल करवाने व क्वारंटाइन करवाने का आग्रह किया है।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय व स्काईइन होटल से सैंपल लिए
सिविल अस्पताल की डा. रवि चौहान, टेक्निकल ऑफिसर सत्यवान की टीम ने शनिवार को 10 सैंपल लिए। इनमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में क्वारंटाइन किए गए तीन लोगों के, एक सैंपल आजाद नगर स्थित स्काई इन होटल से, कृषि विश्वविद्यालय के फेकल्टी हाउस से कूक, स्वीपर समेत पांच सैंपल लिए गए। जबकि चंदन नगर से एक सैंपल किया गया। डा. बंसीलाल की टीम ने उमरा में कंटेनमेंट जोन से कुल 14 सैंपल लिए है। इनमें चार सैंपल उमरा में शनिवार को मिले दो कोरोना पॉजिटिव लोगों तथा 10 सैंपल खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा से पीडि़त लोगों के लिए गए है।
255 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव, 48 संदिग्ध
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजी गई 307 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। इनमें से 255 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव रही। जबकि चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही, जबकि 48 लोग संदिग्ध माने जा रहे है। उपरोक्त रिपोर्ट में राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान की लैब से 294 सैंपल की रिपोर्ट जारी हुई। जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं रोहतक मेडिकल की माइक्रोबायोलॉजी लैब से शनिवार को 13 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें से 3 लोग पॉजिटिव पाए गए।
कंटेनमेंट जोन में 425 घरों में किया सर्वे
करोना पॉजिटिव केसों के घर के आसपास सर्वे किया गया। कंटेनमेंट और बफर जोन टिब्बा दाना शेर, मिल गेट रोड, सेक्टर 13 और मॉडल टाउन में अभियान चलाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डा. जया गोयल के निर्देशानुसार अभियान चलाया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर सुखबीर ङ्क्षसह के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों ने उपरोक्त एरिया में 425 घरों का सर्वे किया। मॉडल टाउन में कोरोना पॉजिटिव केस के संपर्क में 5 दिन पहले आए व्यक्ति से हिस्ट्री ली। स्वास्थ्य जांच के घरों में एंटी लारवा एक्टिविटी का भी कार्य किया गया। टीम में रङ्क्षवद्र कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, मनदीप राठी, कर्मजीत, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, सतीश कुमार, रामहेर, बबली, गौतम और आशा वर्कर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच की। सभी टीमों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अभियान चलाया।