Move to Jagran APP

ससुर ने पुत्रवधु को चारपाई से बांधकर किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके अकेली देखकर चारपाई से बांध दिया और अश्लील हरकत की। ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और कहा कि यहां रहना है तो मेरी पत्नी बनकर रहना होगा।

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 14 Jul 2019 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jul 2019 06:11 PM (IST)
ससुर ने पुत्रवधु को चारपाई से बांधकर किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
ससुर ने पुत्रवधु को चारपाई से बांधकर किया दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

भिवानी, जेएनएन। रिश्‍तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। भिवानी के सदर थाना एरिया में रहने वाली एक महिला ने अपने ही ससुर पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने उसे घर पर अकेला देखकर उसे चारपाई से बांधकर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका एक बेटा है, जो कि आठवीं कक्षा में पढ़ता है। महिला का कहना है कि उसने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में खर्चे का केस डाला हुआ है। ससुराल वाले उसे लंबे समय से परेशान करते आ रहे हैं। महिला का आरोप है कि गत दिवस सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर पर चारपाई पर लेटी हुई थी।

उसका बेटा स्कूल गया हुआ था, जबकि उसके पति को पहले ही ससुराल के लोगों ने ही गायब किया हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके अकेली देखकर चारपाई से बांध दिया और अश्लील हरकत करने लगा। ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया और कहा कि यहां रहना है तो मेरी पत्नी बनकर रहना होगा।

बाद में उसने शोर मचाया तो वह वहां से फरार हो गया। दूसरी तरफ महिला की सास ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू बेवजह ये आरोप लगा कर बदनाम कर रही है। कोई ना कोई आरोप लगा कर तंग किया जाता है। उसने कहा कि वह घर पर थी उनकी पुत्रवधू अकेली नहीं थी और घर पर ऐसी कोई बात नहीं हुई। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.