Move to Jagran APP

फतेहाबाद जिला परिषद चेयरमैनी की बागडोर रहेगी महिला के पास, 7 में से 3 ब्लाक समिति की चौधराइन बनेगी महिलाएं

फतेहाबाद की सात पंचायत समिति के चेयरमैन में से 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अब इनकी चौधराइन महिलाएं बनेगी। जिसमें से भट्टूकलां की पंचायत समिति की चेयरपर्सन एससी वर्ग की महिला बनेगी। फतेहाबाद व नागपुर भी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

By Naveen DalalEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 07:37 PM (IST)
फतेहाबाद जिला परिषद चेयरमैनी की बागडोर रहेगी महिला के पास, 7 में से 3 ब्लाक समिति की चौधराइन बनेगी महिलाएं
30 सितंबर तक हर हाल में निकालना होंगे अधिकारियों को ड्रा।

फतेहाबाद, जागरण संवाददाता। हरियाणा सरकार ने पिछड़ा वर्ग को कानूनी रूप से आरक्षण देने के बाद पंचायती चुनाव करवाने के लिए गंभीर हुई है। तुरंत प्रभाव से प्रदेश में जिला परिषद के चेयरमैन के पद आरक्षित कर दिए। इसके अलावा पंचायत समिति के पदों का भी निर्धारण कर दिया गया।

loksabha election banner

ऐसे में उम्मीद है कि सरकार दीपावली के बाद कभी भी चुनाव करवा सकती है। वहीं सरकार ने आदेश प्रदेश जिले के पंचायती राज विभाग के अधिकारियों व उपायुक्त को आदेश जारी किए है कि 30 सितंबर से पहले हर हाल में बीसी ए वर्ग के ड्रा निकालते हुए नियमानुसार सीटें आरक्षित करें। तय समय में ड्रा न निकालने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

प्रदेश सरकार ने आरक्षित किए एससी व महिला के लिए पद

प्रदेश सरकार ने फतेहाबाद जिला परिषद की चेयरमैनी की बागडोर महिला को सौंप दी है। प्रदेश सरकार ने सभी 22 जिलों के चेयरमैन के लिए ड्रा निकाला है। फतेहाबाद का क्रमांक 4 आया। ऐसे में ये पद महिला के लिए आरक्षित कर दिया है। अब जो वार्ड में महिला जीत कर आएगी। वह ही चेयरपर्सन बनेंगी। नियमानुसार 18 में से 9 महिलाएं पार्षद बनेगी।

इसी तरह जिले की सात पंचायत समिति के चेयरमैन में से 3 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। अब इनकी चौधराइन महिलाएं बनेगी। जिसमें से भट्टूकलां की पंचायत समिति की चेयरपर्सन एससी वर्ग की महिला बनेगी। वहीं फतेहाबाद व नागपुर भी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। भूना पंचायत समिति का चेयरमैन एससी वर्ग का पुरुष बनेगा। वहीं जाखल, रतिया व टोहाना की चेयरमैनी पुरुष के लिए आरक्षित की गई हैं।

पीपीपी के अनुसार उठाए पिछड़ा वर्ग के आंकड़े

सरकार ने पिछड़ा वर्ग एक को आरक्षण देने के लिए परिवार पहचान पत्र यानी पीपीपी से आंकड़े लिए है। जिसके अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या 786485 हैं। इसमें से पिछड़ा वर्ग एक की जनसंख्या 123833 हैं। जिला परिषद के वार्डों का आरक्षण इसी जनसंख्या के अनुसार किया जाएगा। वहीं सरपंचों के पद ब्लाक की संख्या के अनुसार आरक्षित होंगे। जिन गांव में बीसी की जनसंख्या अधिक है। शुरूआत में उन गांवों के सरपंच के पद बीसी के लिए आरक्षित किए जाएंगे। 

एससी वर्ग के लिए आरक्षित की गई पंचायत समिति की चेयरमैन

ब्लाक       आरक्षित        कुल वोट           एससी वोट           अब तक एसी के लिए आरक्षित

भट्टूकलां     महिला           103457            20363                        0       

भूना           पुरुष            100541             26743                        0

अनारक्षित की गई पंचायत समिति के चेयरमैन के पद

ब्लाक        आरक्षित              कुल वोट          एससी वोट               एससी के लिए अब तक आरक्षित

फतेहाबाद        महिला            159008             37533                    1    

जाखल           पुरुष              46246               20614                    2

नागपुर           महिला             76969               20614                    0

रतिया            पुरुष               107554              28550                   3

टोहाना            पुरुष               126375             44048                    1

ग्रामीण क्षेत्र की कुल जनसंख्या : 720150

ग्रामीण क्षेत्र में एससी जनसंख्या : 221515

एसी जनसंख्या प्रतिशत :          30 प्रतिशत

ग्रामीण क्षेत्र में पीपीपी के अनुसार बीसी जनसंख्या : 123833

पीपीपी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या : 786485

जिला अधिकारी के अनुसार

प्रदेश सरकार ने बीसी वर्ग ए को 8 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार ड्रा निकाले के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। फतेहाबाद जिले में जिला परिषद के वार्ड आरक्षित करने के लिए 28 सितंबर का समय तय किया है। उपायुक्त की अध्यक्षता में ये ड्रा निकाले जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं जिला परिषद का चेयरमैन का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

---- बलजीत चहल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फतेहाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.