मत्स्य क्षेत्र से किसान की पैदावार होगी दोगुनी
कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा के प्रगतिशील मत्स्य किसानों ने भी हिस्सा लिया। मत्स्य पालकों को एवरेस्ट ब्लोपर्स प्राइवेट कंपनी ने विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार सहित जानकारी साझा की। इस बारे एक लाइव डेमो भी दिया गया।
जागरण संवाददाता, हिसार : मत्स्य पालन करने वाले किसानों को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्षम बनाने के लिए वीरवार को जलकृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मत्स्य पालन विभाग के निदेशक प्रेम सिंह मलिक ने की।
मत्स्य विभाग एवं एवरेस्ट प्रेशर एवं वैक्यूम सिस्टम के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में अधिक से अधिक मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए था। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा के प्रगतिशील मत्स्य किसानों ने भी हिस्सा लिया। मत्स्य पालकों को एवरेस्ट ब्लोपर्स प्राइवेट कंपनी ने विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार सहित जानकारी साझा की। इस बारे एक लाइव डेमो भी दिया गया।
निदेशक प्रेम सिंह मलिक द्वारा किसानों को मत्स्य क्षेत्र से होने वाली पैदावार को दोगुना करने के बारे में कार्ययोजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। मत्स्य किसानों को कौशल विकास व उद्यमशीलता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने जलकृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर निदेशक संयुक्त निदेशक धर्मेद्र बुधवार, श्रीपाल राठी, आरती, अनिल कुमार, भीम सैन, विजेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह सहित सभी जिलों से जिला मत्स्य अधिकारी उपस्थित रहे।