छह मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे किसान
संवाद सहयोगी, नारनौंद : देशभर के सभी किसान संगठित होकर 6 मार्च को देशभर में प्रधानमंत्री क
संवाद सहयोगी, नारनौंद : देशभर के सभी किसान संगठित होकर 6 मार्च को देशभर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकेंगे और उसी दिन हरियाणा के किसान चंडीगढ़ में विधानसभा का घेराव कर सरकार की ईंट से ईंट बजाएंगे। भारतीय किसान संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कोथ ने खेड़ी चौपटा में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए यह एलान किया। पंचायत में देशभर के हजारों किसान पहुंचे। सुरेश कोथ ने कहा कि स्वामीनाथन रिपोर्ट व किसानों के कर्जमाफी को लेकर पूरे देश में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन सरकार ने किसानों के आंदोलन को बिखेरने का काम किया है। अब किसान सरकार की नीतियों को समझ चुके हैं और संगठित होकर सरकार को चेता रहे हैं। अगर सरकार समय रहते होश में नहीं आई तो सरकार को इसका खामियाजना उठाना पड़ेगा। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 6 मार्च को पूरे देश के किसान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाएंगे और 28 फरवरी को गन्नौर से पैदल चलकर हजारों किसान पांच मार्च को नाडा साहब पंचकूला पहुंचेंगे और 6 मार्च को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगे।
हर जगह लगाए जाएंगे धरने
देशभर के जिलों में जल्द ही धरनों की संख्या बढ़ाई जाएगी और खेड़ी चौपटा के धरने को हिसार के विद्या देवी जिन्दल स्कूल के सामने शिफ्ट किया जाएगा। प्रदेशभर से हर रोज सैकड़ों किसान सरकार की नींद खोलने का काम करेंगे।
बॉक्स
किसानों से ज्यादती कर रही सरकार : पाटिल
कनार्टक के किसान नेता बासव राव पाटिल ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ ज्यादती की है। बेकसूर किसानों को गिरफ्तार करके लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। सरकार ने अगर किसानों की मांगें पूरी नहीं की तो कनार्टक में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट की चोट से आईना दिखाने का काम करेगें। जल्द ही गांव गांव जाकर लोगों को भाजपा का बहिष्कार करने की शपथ भी दिलवाई जाएगी।
बॉक्स
किसानों पर अत्याचार कर सुख नहीं भोग सकती सरकार : शर्मा
मध्यप्रदेश के शिवकुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा किसानों पर अत्याचार करके ज्यादा समय तक सत्ता में नहीं रह सकती। किसान की अनदेखी का खामियाजना भुगतना पड़ेगा। देश के प्रधानमंत्री नींद से जागें और किसानों की मांगों को पूरा करे।
बॉक्स
किसानों के संघर्ष के आगे झुकना होगा : विजू
केरला के किसान नेता केवी विजू ने कहा कि जब तक सरकार किसान की अनदेखी करती रहेगी। तब उनकी लड़ाई जारी रहेगी। आंदोलन और धरनों में बहुत ताकत होती है। अगर हम संघर्ष करते रहे तो सरकार को हर हाल में झुकना ही पड़ेगा।
बॉक्स
सरकार का किसानों के प्रति रवैया ठीक नहीं : दलेवाल
पंजाब के जगजीत दलेवाल ने कहा कि किसान शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों के साथ जो रवैया अपना रही है। वो गलत है। जब किसान ने लड़ाई का बिगुल बजा दिया तो सरकार कहीं दिखाई नहीं देगी।
बॉक्स
चुनाव में करेंगे भाजपा का बहिष्कार : संतवीर
राजस्थान के किसान नेता संतवीर ने कहा कि नेता चुनाव में लुभावने वायदे करके भोले भाले किसानों के वोट लेकर सत्ता में आते हैं और सत्ता के नशे में चुनावी वायदे भूल जाते हैं। अगर भाजपा सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो चुनाव में भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम चढुनी, तमिलनाडु से प्रकाश ¨सह, यूपी से ओपी पांडे, कृष्ण स्वरूप कामरेड, रघुविन्द्र खोखा, दलबीर खरड़, विकास सीसर, सत्यवान कनोह, हवा¨सह, बलबीर, राजकुमार राखी, रमेश पार्षद, राजेश नाड़ा, पूर्व सरपंच धर्मपाल, हरकेश सरपंच इत्यादि मौजूद थे।