विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में किसान के ट्यूबवेल कनेक्शन को अवैध बता उखाड़ा, अनिल विज के आदेश पर जेई सस्पेंड

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:44 PM (IST)

हिसार के मदनपुरा गांव में एक किसान के ट्यूबवेल कनेक्शन को अवैध बताकर हटाने और फसल बर्बाद करने के मामले में जेई अजमेर सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर हिसार में जेई निलंबित।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर हिसार में जेई निलंबित।

HighLights

  1. किसान के ट्यूबवेल कनेक्शन को अवैध बताकर खेत से उखाड़ा गया।

  2. ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आदेश पर जेई अजमेर सिंह निलंबित।

  3. जेई को वर्तमान पोस्टिंग स्टेशन पर रोजाना हाजिरी देनी होगी।

जागरण संवाददाता, हिसार। किसान के खेत में ट्यूबवेल कनेक्शन को अवैध बता उखाड़ना व फसल बर्बाद करना एक जेई को इस कदर महंगा पड़ गया कि उसे न केवल सस्पेंड किया गया अपितु वर्तमान पोस्टिंग स्टेशन पर रोजाना हाजिरी देने का फरमान भी सुनाया गया।

यह जारी फरमान हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के है। उपरोक्त मामला हिसार के उकलाना खंड स्थित गांव मदनपुरा का है, जिसमें शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार ने उकलाना खंड के गांव मदनपुरा में तत्कालीन जेई अजमेर सिंह के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें यह मामला उपरोक्त मंत्री के पास पहुंचा तो उन्होंने आपरेशन शाखा के चीफ इंजीनियर को तुरंत जेई को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

यह है मामला

शिकायतकर्ता हिसार के उकलाना खंड स्थित गांव मदनपुरा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि 2008 में उन्होंने खेत में टयूबवेल के लिए बिजली कनेक्शन लिया। जिसे अपग्रेड भी करवाया। 2023 में मैंने जमीन का एग्रीमेंट सेल कर दिया और संबंधित लाईनमैन व जेई को मौके पर सूचना दी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके ट्यूबवेल कनेक्शन को एग्रीमेंट एक्ट सेल की जमीन पर तब्दील कर दिया। उन्होंने मेरा कनेक्शन एग्रीमेंट टू सेल के अनुसार दूसरी जमीन पर तब्दील कर दिया। उन्होंने बताया कि वह समय पर बिल का भुगतान करता है।

मई 2026 में निगम ने मेरे ऊपर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। जिसका भुगतान भी मैंने कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अक्टूबर 2026 में जेई, लाइनमैन, पुलिस व ड्यूटी मजिस्ट्रेट उनके खेत में पहुंचे और जारी कनेक्शन को अवैध बताया। जिस पर मैंने उनसे नोटिस मांगा तो उन्होंने मना कर दिया।

आरोप है कि उपरोक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने जुबान न खोलने के लिए कहा और गिरफ्तारी का डर दिखाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उपरोक्त टीम ने कनेक्शन उखाड़ दिया और खेत में 15 एकड़ जमीन पर जीरी की बोई फसल भी बर्बाद कर दी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।