Move to Jagran APP

रोहतक में आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने हिसार में रामायण टोल किया जाम

सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसान पर हुए लाठीचार्च के विरोध में रामायण टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे किसानों ने वाहनों के आवागमन को रोक दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 07:24 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 07:24 PM (IST)
रोहतक में आंदोलनकारियों पर लाठचार्ज के विरोध में हिसार रामायण टोल पर जाम लगाते किसान

हिसार/हांसी, जेएनएन। रोहतक में सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम का विरोध कर रहे किसान पर हुए लाठीचार्च के विरोध में रामायण टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे किसानों ने वाहनों के आवागमन को रोक दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। आसपास के काफी गांवों से किसान रामायण टोल प्लाजा पर पहुंच गए। महिलाएं भी काफी संख्या में टोल प्लाजा पर मौजूद रही। रोड जाम करते हुए हजारों वाहन जाम में फंस गए।

loksabha election banner

बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनकारियों द्वारा किए जा रहे विरोध के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक में पुराना आइटीआइ ग्राउंड में सांसद डॉ अरविंद शर्मा के पिता सतगुरु दास शर्मा की रस्म पगड़ी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, मंत्री मूलचंद शर्मा भी पहुंचे हैं। अलवर से भाजपा सांसद बाबा बालक नाथ योगी सहित अन्य साधू-संत भी मौजूद हैं। इस दौरान किसानों ने सीएम का विरोध कर दिया था और पुलिस व किसानों के बीच संघर्ष हुआ था। कई किसान व पुलिस कर्मी संघर्ष में घायल हो गए थे। इसके विरोध में रामायण टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठे किसानों ने शाम साढे छह बजे रोड जाम कर दिया।

बता दें कि रोहतक में आज सीएम मनोहर लाल को सांसद अरविंद शर्मा के पिता के निधन होने से उनकी सत्रहवीं पर शोक जताने के लिए आना था। बाबा मस्‍तनाथ विश्‍वविद्यालय में हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्‍टर उतरना था। मगर यहां ओबरा गांव के किसान विरोध करने के लिए पहुंच गए। आंदोलनकारी उग्र हुए तो पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जवाब में किसानों ने भी जवाब दिया। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी और दो किसान चोटिल हुए थे। कुछ देर बाद घायल बुजुर्ग किसान की एक फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। इसे लेकर आक्रोश बढ़ता चला गया और इंटरनेट मीडिया के साथ विरोध सड़क तक आ गया। सीएम का हेलीकॉप्‍टर रोहतक पुलिस लाइन एरिया में उतरा और वे अपने कार्यक्रम निपटाकर चले गए। मगर ये विवाद अब तक नहीं थमा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.