Move to Jagran APP

Accident: झज्जर में ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत, बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाया किसान, जानें मामला

मृतक के स्वजनों ने बताया कि विकास मिलनसार व मेहनती युवक था। करीब एक साल पहले विकास की शादी हुई थी। शादी के बाद से परिवार में खुशी का माहौल था। वहीं विकास की पत्नी पिछले करीब सात-आठ महीने से गर्भवती थी।

By Naveen DalalEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 04:46 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 04:46 PM (IST)
झज्जर में ट्रैक्टर से किसान की मौत।

झज्जर/माछरोली, जागरण संवाददाता। झज्जर के गांव सुरेहती के खेतों में ट्रैक्टर पर सवार होकर डीएपी खाद बिजाई के लिए गए किसान का ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिस कारण घर के इकलौते चिराग की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार

गांव सुरेहती निवासी धनीराम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा विकास शुक्रवार को माछरोली से डीएपी खाद लेने के लिए गया था। खाद लेकर सीधे अपने खेत में चला गया। वहां पर ट्रैक्टर के सामने एक नीलगाय आ गई। जिस कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। वहीं ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास के ही नाले में गिर गया। ट्रैक्टर पलटने के कारण विकास भी उसके नीचे दब गया। जिस कारण विकास की मौके पर मौत हो गई। इसका पता लगते ही ग्रामीण भी वहां पर एकत्रित हो गए। काफी मशक्कत के बाद विकास को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। लेकिन तब तक विकास दम तोड़ चुका था। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

घर में आनी थी खुशियां छा गया मातम

मृतक के स्वजनों ने बताया कि विकास मिलनसार व मेहनती युवक था। करीब एक साल पहले विकास की शादी हुई थी। शादी के बाद से परिवार में खुशी का माहौल था। वहीं विकास की पत्नी पिछले करीब सात-आठ महीने से गर्भवती थी। घर में बच्चे के आने की सूचना पर परिवार की खुशियां और भी बढ़ गई। हर कोई स्वस्थ बच्चे की कामना कर रहा था। विकास ने भी अपने बच्चे को लेकर कई सपने पाले होंगे। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। इस हादसे ने विकास की जिंदगी लील ली। विकास अपने बच्चे का मुंह तक नहीं देख पाया। वहीं मासूम बच्चे के इस दुनिया में आने से पहले ही पिता का साया सिर से उठ गया। जिस घर में बच्चे के जन्म से खुशियां आनी थी, उसी घर में विकास की मौत के बाद मातम छाया हुआ है।

घर का इकलौता चिराग था विकास

गांव सुरेहती निवासी धनीरात को दो बच्चे, एक बेटी व एक बेटा है। बड़े बेटे विकास व छोटी बेटी दोनों की शादी हो चुकी थी। विकास इकलौता पुत्र होने के कारण परिवार का बोझ भी उसके कंधों पर ही था। वहीं विकास की मां की भी करीब पांच-छह साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद परिवार खुद को संभालते हुए चल रहा था। लेकिन विकास की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। इस हादसे का पता लगते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जिसे भी इसके बारे में पता चला उसकी आंखें नम नजर आई। बड़े बुजुर्ग व परिचित इस दुख की घड़ी में परिवार वालों को संभालते नजर आए।

जांच अधिकारी सुरेंद्र के अनुसार

मृतक विकास के पिता धनीराम के बयान दर्ज किए हैं। बयानों में बताया कि ट्रैक्टर पलटने से विकास नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। जिसके आधार पर इत्फाकिया कार्रवाई की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.