पर्यावरण संरक्षण :: कंपोस्ट बनाने के लिए निगम खरीदेगा मशीन, 24 घंटे में बनेगी खाद
जागरण संवाददाता, हिसार : स्वच्छ सर्वेक्षण का असर कहें या कुछ और, शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर इन दि
जागरण संवाददाता, हिसार : स्वच्छ सर्वेक्षण का असर कहें या कुछ और, शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर इन दिनों नगर निगम की टीम पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में खाद्य अपशिष्ट या प्राकृतिक कचरे से खाद बनाने के लिए निगम मशीन खरीदने जा रहा है, जिसको लेकर हाल ही में टेंडर जारी किया गया है। मशीन खरीदते ही शहर में एक पायलेट प्रोजेक्ट शुरू होगा, जिसके तहत शहर में गीले कचरे से कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार यह प्रोजेक्ट शहर के उस वार्ड से शुरू होगा, जहां कूड़े का सेग्रीगेशन किया जाता है। इस प्रोजेक्ट के कामयाब होने के साथ ही सेग्रीगेशन और खाद बनाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया जाएगा।
बता दें कि फिलहाल शहर से प्रतिदिन 160 टन कचरा निकलता है। छुट्टियों के समय में बढ़कर यह करीब 200 टन पहुंच जाता है। इसमें खाद्य अपशिष्ट पदार्थ या प्राकृतिक कचरा 60 फीसद होता है। यही वह गीला कचरा है, जिससे कंपोस्ट खाद्य बनाई जाएगी। सालों बाद ही सही, शहर के इस गीले कचरे को लेकर निगम प्रशासन ने गंभीरता दिखानी शुरू की है।
..
बॉक्स
गीले कूड़े से बनेगी खाद
सबसे ज्यादा गीला कचरा शहर से निकलता है। यदि खाद बनाई जाती है तो कई वार्डों से निकलने वाले गीले कचरे का हल हो जाएगा। गीले कूड़े में मुख्य रूप से फलों, सब्जियों के छिलके, बची हुई सब्जी, चाय पत्ती, अन्य खाद्य पदार्थ आते हैं, जिनसे कंपोस्ट बनाई जा सकती है। निगम ने प्रति घंटे 500 किलोग्राम कचरे की खाद बनाने वाली मशीन का टेंडर किया है। लेकिन इसमें बदलाव करके 200 - 200 किलोग्राम प्रति घंटे के हिसाब से खाद बनाने वाली मशीन खरीदने की प्ला¨नग चल रही है। ऐसे में दो वार्डों में मशीन कंपोस्ट खाद बना सकती है। मौजूदा समय में 16 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है।
..
बॉक्स
पार्कों में बनाई जा रही है खाद
शहर के कई पार्कों में मौजूदा समय में कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है। पार्क में गड्ढा खोदकर संस्थाएं खाद तैयार कर रही हैं। इसमें पेड़ों के पत्ते, सूखी घास, आसपास के घरों से गीला कचरा इनमें डाला जा रहा है। इस समय भारत माता मंदिर पार्क, हनुमान पार्क, क्रांतिमान पार्क, मधुबन पार्क सहित सात से आठ पार्कों में कंपोस्ट खाद बनाई जा रही है।
..
बॉक्स
यह है नियम
स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के सर्वे के अनुसार नगर निगम को गीले कूड़े की ज्यादा से ज्यादा खाद बनानी है। जिससे डं¨पग स्टेशन पर कूड़ा कम हो और वातावरण दूषित न हो। कंपोस्ट खाद को निगम प्रशासन को बेचना भी है। इस पैसे से वह कचरा प्रबंधन और कंपोस्ट खाद बनाने को ही बढ़ावा देगा। जिससे सालों से चली आ रही कचरे की समस्या को जड़ से खत्म किया जा सके।
..
- कोट्स ---
- कंपोस्ट खाद बनाने की मशीन खरीदने को टेंडर लगाया गया है। इस मशीन से गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। मशीन आने के बाद कचरे से खाद बनाने के लिए कई दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। प्रतिदिन के हिसाब से खाद बनेगी, जिसे शहरवासियों को बेचा जाएगा।
- रामजीलाल, एसई, नगर निगम।