Move to Jagran APP

दिल्ली की तर्ज पर अब बहादुरगढ़ में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर घर पहुंचेगा ई चालान

यातायात नियमों का उल्लंघना करने पर आप पुलिस की आंख से भले ही बच जाएं लेकिन तीसरी आंख से नहीं बच पाएंगे। यातायात नियमों की उल्लंघना रोकने के लिए पुलिस विभाग की ओर से अब दिल्ली की तर्ज पर आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 23 Sep 2022 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2022 10:30 AM (IST)
दिल्ली की तर्ज पर अब बहादुरगढ़ में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर घर पहुंचेगा ई चालान
बहादुरगढ़ में बैंगलुरु की एक कंपनी कर रही सर्वे, 50 जगहों पर लगाए जाएंगे 166 सीसीटीवी कैमरे

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़: शहर में अब यातायात नियमों का उल्लंघना करने पर आप पुलिस की आंख से भले ही बच जाएं लेकिन तीसरी आंख से नहीं बच पाएंगे। यातायात नियमों की उल्लंघना रोकने के लिए पुलिस विभाग की ओर से अब दिल्ली की तर्ज पर आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस सिस्टम के तहत सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अगर कोई वाहन चालक नियमों की उल्लंघना करेगा तो उसका ई चालान हो जाएगा। यह चालान आनलाइन सिस्टम से जोड़ा जाएगा।

loksabha election banner

वाहन चालकों के घर पर ई चालान पहुंच जाएगा और चालान होने का मोबाइल पर संदेश चला जाएगा। इस तरह के अत्याधुनिक कैमरे लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के आदेश पर शहर में सर्वे किया जा रहा है। बैंगलुरु की एक कंपनी की ओर से सर्वे किया जा रहा है। यातायात पुलिस ने कंपनी के सामने शहर में 50 जगहों पर 166 कैमरे लगाने का प्रस्ताव रखा है।

पुलिस ने जो जगह चिन्हित की हैं उन पर कितने और कितनी रेंज के कैमरे लगाए जाएंगे इसकी सर्वे कंपनी पुलिस अधिकारियों के साथ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ये कैमरे लगा दिए जाएंगे और उसके बाद आनलाइन ई चालान की व्यवस्था की जाएगी।

यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों का होगा चालान

शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के बाद उसका कंट्रोल रूम लघु सचिवालय स्थित चालान ब्रांच में बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां पर शहर में लगे सभी कैमरों की निगरानी लाइव की जाएगी। जो भी वाहन चालक नियमों की उल्लंघना करेगा, उसके वाहन का नंबर नोट करके चालान कर दिया जाएगा। यह आनलाइन यानि ई चालान होगा। सीधा वाहन मालिक के पते पर ही भेज दिया जाएगा।

दरअसल, बहादुरगढ़ में अब तक पुलिस कर्मचारियों की ओर से ही चेकिंग करके यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान किए जाते हैं। इनमें ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, रांग साइड, रांग पार्किंग समेत अन्य नियमों की उल्लंघना करने पर चालान किए जाते हैं। हर चौक-चौराहों पर पुलिस की निगरानी होने के बाद भी भारी संख्या में वाहन चालक नियमों की उल्लंघना करते रहते हैं और पुलिस से बचकर निकल जाते हैं। मगर सीसीटीवी लगने के बाद एक भी वाहन चालक नियमों की उल्लंघना करने पर नहीं बच पाएगा।

...एसपी वसीम अकरम के आदेश पर शहर का सर्वे करवाया जा रहा है। बैंगलुरु की एक कंपनी शहर का सर्वे कर रही है। फिलहाल 50 जगहों पर 166 कैमरे लगाने के लिए चिन्हित किए गए हैं। जल्द ही सर्वे पूरा होते ही कहां पर कितने कैमरे लगाए जाएंगे यह तय हो जाएगा। उसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगते ही यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों का आनलाइन ई चालान होगा। यह चालान अपने आप घर के पते पर पहुंच जाएगा।

-----दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक, यातायत थाना, बहादुरगढ़।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.