विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएंडआर विभाग के लापरवाही के चलते हांसी की आबोहवा हुई खराब, अधिकारियों की नहीं टूट रही कुंभकर्णी नींद

By Naveen DalalEdited By:
Published: Thu, 18 Nov 2021 03:05 PM (IST)

हांसी में बीएंडआर विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोग भागने पर मजबूर है। जिसके चलते शहर में लोगों खुल ...और पढ़ें

हांसी की सड़क का पर दिन के समय उड़ती धूल का नजारा।
हांसी की सड़क का पर दिन के समय उड़ती धूल का नजारा।

हांसी (हिसार), जागरण संवाददाता। बढ़ते प्रदुषद के स्तर के लिए कई बार किसानों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। परंतु अबकि बार पिछली सालों की तुलना में किसानों की ओर से पराली जलाने के कम मामले सामने आए है। इसके बावजूद भी प्रदुषद का स्तर सामान्य से कई गुणा ज्यादा है। जो लोगों के घातक सिद्ध हो रहा है। यदि हांसी शहर की बात की जाए तो यहां पर प्रदूषण के लिए बीएंडआर विभाग पूरी तरह से जिम्मेदार है।

विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को हो रही परेशान

बीएंडआर विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोग भागने पर मजबूर है। जिसके चलते शहर में लोगों खुल कर सांस नहीं ले पा रहे है। ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए सिवर डालने का काम शुरू किया गया है। जिसके चलते विभाग की ओर से शहर की सभी मुख्य सड़कों को तोड़ा गया है। पब्लिक हेल्थ विभाग की ओर से सड़क तोड़ने के ऐवज में बीएंड आर विभाग को लाखों रूपये की पेमेंट भी की गई है। इसके बावजूद लोगों के स्वास्थ्य के खिलवाड़ कर बीएंड आर विभाग दोबारा से इन सड़कों की मुरम्मत तक नहीं कर रहा है। शहर की सभी सड़कों का यहीं हाल है। सभी सड़कों को सीविर डालने के नाम पर तोड़ा गया है, परंतु मरम्मत किसी रोड़ की नहीं की जा रही है।

6 महिने पहले सिविर डालने के लिए तोड़ा रोड़

हांसी काठ मंडी से जींद रोड़ को स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 6 महिने पहले सिविर डालने के लिए तोड़ा था। सड़क को तोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएंड आर विभाग को करीब 25 लाख दिए गए थे। ताकि दोबारा से इस सड़क का निर्माण किया जा सके और लोगों को पेरशानी का सामना न करना पड़े। परंतु सिविर डालने का काम करीब 6 महिने पहले ही पूरा हो चुका है। अभी तक विभाग की ओर से इस सड़क को ठीक करना जरूरी नहीं समझा। सड़क पर जगह-जगह रेत के ढेर लगे हुए है। साथ ही हर समय यहां पर धूल के गुबार बने हुए दिखाई देते है। यहां रहने वाले लोगों को दमा, सांस जैसी बिमारियां हो गई है। साथ ही इस सड़क पर हर समय धूल उड़ने के कारण ग्राहक भी कम पहुंच रहे है। लोगों कहना है कि अब उनका काम तो पूरी तरह से राम भरोसे है।

इस रोड़ के निर्माण के समय घटिया सामग्री प्रयोग करने के लगे थे आरोप

काठ मंडी से जींद रोड़ का विवादों से गहरा नाता रहा है। जिस समय अंतिम बार इस सड़क का निर्माण किया गया था। उस समय इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने के आरोप लगे थे। लोगों की ओर से यहां पर प्रदर्शन भी किए गए थे। इसके बावजूद सड़क का निर्माण कर दिया गया। लोगों के मन में जो शंका थी वह बाद में हकीकत भी बनी जल्द ही सड़क टूट गई। परंतु बाद में क्षेत्रवासियों की कहीं सुनवाई नहीं की गई। जिसका खामियाजा आज लोग भुगत रहे है।

क्षेत्रवासियों ने लगाई जल्द रोड़ की मरम्म्त की गुहार

प्रदुषण के चलते कई शहरों में लॉक्डाउन लगाने की तैयारी चल रही है तो वहीं हांसी में बीएंड आर विभाग की लापवाही का खामियाजा आम लोग भुगत रहे है। जहां एक ओर इस विभाग के अधिकारी अपने लक्जरी रूम में बैठकर साफ-सुथरी हवा का आनंद ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इसी विभाग की लापरवाही के कारण लोगों का सांस लेना दुभर हो गया है। एक तरफ की रोड़ टूटी होने के कारण यह डबल लाइन रोड़ सिंगल लाइन बनकर रह गई है। लोगों का कहना है कि बीएंड आर विभाग की लापरवाही के चलते उनके रोजगार पर भी काफी प्रभाव पड़ा है। यदि यहीं हालात रहे तो वे भूखे मरने पर मजबूर होंगे। क्षेत्र के लोगों ने जल्द से जल्द इस रोड़ की मरम्मत के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई है।

6 महीने पहले ही पूरा हो चुका है कार्य: एसडीओ

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजेश ने बताया कि रोड़ पर सिविर डालने का कार्य 6 महिने पहले पूरा हो चुका है। रोड़ तोड़ने के लिए जनस्वास्थय विभाग की ओर से बीएंडआर विभाग को करीब 25 लाख रूपये दिए गए है। ताकि इन पैसों से बीएंडआर विभाग दोबारा से रोड़ का निर्माण कर सके।

जल्द ही शुरू किया जाएगा रोड़ का निर्माण : एसडीओ

बीएंड आर विभाग के एसडीओ रणसिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से काठमंडी रोड़ पर सिविर डालने के लिए रोड़ तोड़ा गया था। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 25 लाख रूपये बीएंड आर को दिए गए है। उन्होंने बताया कि इस रोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जल्द ही टेंडर लगा रोड़ का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।