विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather: घने कोहरे के चलते प्रदेश के 11 जिलों में रेड व ओरेंज अलर्ट, मौसम में तेजी से बदलाव के चलते बढ़ेगी ठंड

By Amit Dhawan Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Mon, 22 Jan 2024 02:00 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2024 07:35 AM (IST)

घना कोहरा छाने के साथ 11 जिलों में रेड अलर्ट और 11 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है ...और पढ़ें

कोहरे के कारण प्रदेश के 11 जिलों में रेड व ओरेंज अलर्ट जारी (फाइल फोटो)
कोहरे के कारण प्रदेश के 11 जिलों में रेड व ओरेंज अलर्ट जारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. घने कोहरे के चलते रविवार को तापमान में गिरावट
  2. महेंद्रगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री पहुंचा

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: मौसम में तेजी से बदलाव के चलते प्रदेश में आने वाले दिन ठंड रहेंगे। घना कोहरा छाने के साथ 11 जिलों में रेड अलर्ट और 11 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को मौसम में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में मौसम विज्ञानियों ने उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना दर्ज की है।

लगातार छा रहा कोहरा

मौसम में परिवर्तन के चलते लगातार कोहरा छा रहा है। कोहरा छाने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा । रात से छाए कोहरे के चलते सुबह के समय हाइवे पर वाहनों की रफ्तार कम रही। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में घना कोहरा छाने के साथ ठंड दिन हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की बात करें तो सोमवार को प्रदेश में 11 जिलों में रेड अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओरेंज अलर्ट में शीत लहर भी जारी रहेगी।

ये भी पढे़ं- हरियाणा में चुनावी मूड में कांग्रेस, खुलकर एक दूसरे की चुनौती स्वीकार कर रहे हुड्डा और SRK गुट

अभी कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले तीन दिन तक कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। तीन दिन में येलो और ओरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान घना कोहरा छाने के साथ ठंडा दिन रहेगा।

रेड अलर्ट वाले जिले- अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद

ओरेंज अलर्ट वाले जिले- चरखी दादरी, भिवानी, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, यमुनानगर, पंचकूला

ये भी पढ़ें- हरियाणा के 8-14 साल के खिलाड़ियों को भारतीय सेना में शामिल होने का मिला सुनहरा मौका, बेंगलुरु में होंगे ट्रायल