Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के 8-14 साल के खिलाड़ियों को भारतीय सेना में शामिल होने का मिला सुनहरा मौका, बेंगलुरु में होंगे ट्रायल

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 09:05 PM (IST)

    Haryana News आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को भारतीय सेना में शामिल होने का मौका मिला है। भारतीय सेना ने मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र बेंगलुरु में मुक्केबाजी हॉकी नौकायन एवं स्विमिंग खेलों में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती के लिए पांच से आठ फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के लिए दो आयु वर्ग श्रेणियों में ट्रायल होगा।

    Hero Image
    बेंगलुरु में पांच से आठ फरवरी तक होंगे ट्रायल

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को भारतीय सेना में शामिल होने का मौका मिला है। भारतीय सेना ने मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र, बेंगलुरु में मुक्केबाजी, हॉकी, नौकायन एवं स्विमिंग खेलों में आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती के लिए पांच से आठ फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भर्ती के लिए दो आयु वर्ग श्रेणियों में ट्रायल होगा। पहली श्रेणी में खिलाड़ी की आयु 5 फरवरी 2010 से पांच फरवरी 2016 के बीच होनी चाहिए तथा वह तीसरी कक्षा उत्तीर्ण हो। दूसरी श्रेणी में खिलाड़ी की आयु पांच फरवरी 2008 व चार फरवरी 2010 के बीच होनी चाहिए तथा वह कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण हो और राष्ट्रीय/अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में कोई पदक जीता हो।

    ये होनी चाहिए न्‍यूनतम शारीरिक ऊंचाई

    आठ साल के आयु वर्ग में न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 134 सेमी व वजन 29 किलोग्राम, नौ साल आयु वर्ग में न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 139 सेमी व वजन 31 किलोग्राम, 10 साल आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 143 सेमी व वजन 34 किलोग्राम, 11 साल के आयु वर्ग में न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 150 सेमी व वजन 37 किलोग्राम, 12 साल के आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 153 सेमी व वजन 40 किलोग्राम, 13 साल के आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 155 सेमी व वजन 42 किलोग्राम तथा 14 आयु वर्ग के लिए न्यूनतम शारीरिक ऊंचाई 160 सेमी व वजन 47 किलोग्राम होना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर, हरियाणा में चार कमेटियों का किया गठन

    पांच फरवरी को शुरू होगा पंजीकरण

    पंजीकरण केंद्रीय विद्यालय, मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप एवं केंद्र, बेंगलुरु के खेल परिसर में पांच फरवरी को शुरू होगा। स्विमिंग के लिए मोबाइल नंबर 9567345347, मुक्केबाजी के लिए 7892766021, नौकायन के लिए 7019397105 तथा हाकी के लिए 7204793183 पर संपर्क किया जा सकता है।

    भारतीय खेल प्राधिकरण तथा भारतीय सेना के बीच एक संयुक्त समझौता ज्ञापन के तहत यह भर्ती की जाएंगी। इससे कम आयु वर्ग के उभरते खिलाड़ियों को तराशकर भविष्य की अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकेगा। मेडिकल जांच सेना अस्पताल में की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: हरियाणा में चुनावी मूड में कांग्रेस, खुलकर एक दूसरे की चुनौती स्वीकार कर रहे हुड्डा और SRK गुट

    खिलाड़ी के शरीर के किसी भी भाग पर टैटू नहीं होना चाहिए। चयन के बाद खिलाड़ियों के रहने, खाने तथा चौथी से दसवीं तक की शिक्षा मुफ्त होगी। दसवीं के बाद 17 वर्ष छह महीने की आयु पूरा होने पर सभी खिलाड़ियों को आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी में भर्ती किया जाएगा और उन्हें भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती होने की अनुमति दी जाएगी।