एग्जिट पोल गलत साबित होंगे, जनता ने कांग्रेस को दिया आशीर्वाद: डा. अशोक तंवर
तंवर बोले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेहनत और मजबूती से कार्य किया है। इसके परिणाम 23 मई को सुखद आएंगे और केंद्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनेगी
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश और प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेहनत और मजबूती से कार्य किया है। इसके परिणाम 23 मई को सुखद आएंगे और केंद्र में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनेगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पूरे पांच साल तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने देश को भ्रम में रखने और झूठ बोलने का काम किया है, उसका बदला लोगों ने लिया है। चुनावों में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं था बल्कि केवल राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों की भावनाएं भड़काकर वोट लेने की कोशिश की गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप