Move to Jagran APP

मनोहर लाल बनाम दुष्यंत चौटाला होगा आगामी विधानसभा चुनाव : दिग्विजय चौटाला

दिग्विजय ने कहा कि इस वर्ष होने वाले छात्र संघ चुनावों में इनसो बढ़-चढ़कर भाग लेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नशा प्रदेश के युवाओं को खोखला कर रहा है।

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 04:48 PM (IST)
मनोहर लाल बनाम दुष्यंत चौटाला होगा आगामी विधानसभा चुनाव : दिग्विजय चौटाला
मनोहर लाल बनाम दुष्यंत चौटाला होगा आगामी विधानसभा चुनाव : दिग्विजय चौटाला

मंडी आदमपुर, जेएनएन। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव मनोहर लाल बनाम दुष्यंत चौटाला होगा, क्योंकि कांग्रेस में  जुतमपैजार हो रही है और इनेलो की भी भाजपा के साथ मैच फिक्सिंग चल रही है। इस व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में केवल जननायक जनता पार्टी ही लड़ रही है।

loksabha election banner

यह बात इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने आदमपुर की ब्राह्मण धर्मशाला में इनसो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इनसो का 17वां स्थापना दिवस समारोह इस बार हिसार में आयोजित होने जा रहा है। 5 अगस्त को इस समारोह में प्रदेशभर के हजारों युवा भाग लेंगे। इस समारोह में भाजपा सरकार को बेरोजगारी, अपराध माफिया, किसानों की बढ़ती दुर्दशा जैसे अनेक कई विषयों पर घेरा जाएगा। युवाओं की ये एकजुटता प्रदेश की राजनीति को नई दशा और दिशा देने का काम करेगी।

दिग्विजय ने कहा कि इस वर्ष होने वाले छात्र संघ चुनावों में इनसो बढ़-चढ़कर भाग लेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि नशा प्रदेश के युवाओं को खोखला कर रहा है। युवा देश का भविष्य हैं। देश के इसी भविष्य को सुरक्षित करने व उज्ज्वल बनाने के लिए इनसो के स्थापना दिवस से आगामी एक वर्ष तक इनसो द्वारा नशा मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत युवाओं को घर-घर जाकर जागरूक किया जाएगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.