Move to Jagran APP

सिरसा में बोले दिग्विजय सिंह, अब आंदोलन खत्म होना चाहिए, राजनीति छोड़कर सरकार से बात करें किसान

दिग्विजय सिंह ने वीरवार दोपहर बरनाला रोड स्थित आवास पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। विधायक बलराज कुंडू के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी को आम प्रक्रिया बताया। बताया कि अब इनसो का सदस्यता अभियान पेपर लेस होगा।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 03:42 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 03:42 PM (IST)
सिरसा में बोले दिग्विजय सिंह, अब आंदोलन खत्म होना चाहिए, राजनीति छोड़कर सरकार से बात करें किसान
दिग्विजय ने कहा कि व्यवसायी, किसान व आम जनता आंदोलन के चलते परेशान हैं।

सिरसा, जेएनएन। जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब आंदोलन खत्म होना चाहिए। व्यवसायी, किसान व आम जनता आंदोलन के चलते परेशान हैं। बातचीत के जरिये इस समस्या का समाधान होना चाहिए। किसान नेताओं को दिमाग से छोड़कर दिल से निर्णय लेना चाहिए। राजनीति को छोड़कर सरकार के बातचीत करनी चाहिए। विरोध से नहीं बातचीत से ही समस्या को समाधान हो सकता है।

loksabha election banner

दिग्विजय सिंह ने वीरवार दोपहर बरनाला रोड स्थित आवास पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि जनता का विश्वास खो चुके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कर रहे हैं। अबसे जनता के साथ-साथ विधानसभा का विश्वास भी खो देंगे।

कुंडू के घर आयकर रेड आम बात 

विधायक बलराज कुंडू के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह विधायक के साथ-साथ बड़े व्यवसायी भी हैं। व्यवसायियों के यहां आयकर विभाग की इस तरह की रेड या जांच आम बात है। जांच पूरी के बाद ही इस बारे में ज्यादा कुछ कहा जा सकेंगे। प्रदेश के बजट सत्र को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर खुद वित्तमंत्री हैं। इसलिए आने वाला बजट ऐतिहासिक होगा और प्रदेश को कई सौगातें मिलेंगी।

पेपर लेस सदस्यता अभियान चलाएगी इनसो

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र संगठन इनसो ने छात्र राजनीति में नया अध्याय जोड़ा है। अब सदस्यता अभियान पेपर लेस होगा। आइटी विंग ने एडवांस एप्लीकेशन बनाई है जिससे एक क्लिक के साथ छात्र संगठन से जुड़ सकते हैं। साथ ही कॉलेज में आने वाले नए छात्र समस्याओं के समाधान के लिए पुराने साथियों से भी इस एप्लीकेशन के माध्यम से जुड़ सकेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के टेबल टेनिस फेडरेशन का पुनः अध्यक्ष बनने पर कहा कि दुष्यंत खुद स्पोर्ट्समैन हैं और उन्होंने इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। अब हमारे देश के के खिलाड़ी भी मेडल जीतने लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.