Move to Jagran APP

गुरमीत राम रहीम के जन्मदिन पर सिरसा में सड़कों पर उतरे अनुयायी, देशभक्ति का दिखाया नजारा, लगा जाम

गुरमीत सिंह के 55वें जन्मदिन पर डेरा सच्चा सौदा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शाह सतनाम धाम एक साथ लहराते हजारों राष्ट्र ध्वज तिरंगों से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भीड़ इतनी ज्‍यादा थी कि जाम लग गया

By Manoj KumarEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 04:22 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 04:22 PM (IST)
गुरमीत राम रहीम के जन्मदिन पर सिरसा में सड़कों पर उतरे अनुयायी, देशभक्ति का दिखाया नजारा, लगा जाम
राम रहीम के जन्‍मदिवस कार्यक्रम में रोड पर एकत्र हुए अुनयायी

जागरण संवाददाता, सिरसा। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत सिंह के 55वें जन्मदिन पर डेरा सच्चा सौदा  में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शाह सतनाम धाम  एक साथ लहराते हजारों राष्ट्र ध्वज तिरंगों से देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर 140वें कार्य ‘संस्कृति कोर’ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इसके चलते जाम भी लग गया।

loksabha election banner

शहर की गोशालाओं में गऊओं के लिए हरा चारा और फीड के कट्टे भेजे गए। भंडारे की नामचर्चा के दौरान गुरुभक्ति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर जहां लाखों लोगों को तिरंगे झंडे बांटे गए। वहीं 155 परिवारों को राशन, अनाथ मातृ-पितृ सेवा मुहिम के तहत 15 जरूरतमंद बुजुर्गों को राशन व खाद्य सामग्री, केयर फार इनोसेंट मुहिम के तहत 15 गरीब बच्चों का उपचार करवाया और पौष्टिक आहार (फल-फ्रुट किटें) दी गई।

शाह सतनाम स्पेशलिटी अस्पताल में आयोजित जन कल्याण परमार्थी चिकित्सा शिविर में  लोगों की नि:शुल्क जांच और फ्री में दवाई दी गई। इससे पूर्व  14 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत ने 37 लाख 30 हजार 462 पौधे रोपित कर धरा को हरियाली की सौगात देकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डेरा प्रमुख के आह्वान पर डेरा अनुयायियों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, गाड़ियों और प्रतिष्ठानों पर राष्टÑ ध्वज तिरंगा स्थापित करके उसे सेल्यूट कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्त वीर जवानों का अभिनंदन किया।

पावन भंडारे की नामचर्चा में कविराजों ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। तत्पश्चात डेरा प्रमुख के रिकार्डिड सत्संग को एलइडी स्क्रीन पर दिखाया गया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों को दर्शाती डॉक्यूमेंट्री भी चलाई गई तथा डेरा प्रमुख द्वारा भेजी गई चिट्ठी सुनाई गई। नामचर्चा की समाप्ति पर साध-संगत को कुछ ही मिनटों में लंगर और प्रसाद खिलाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.