प्रो सुनीता श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं को नारी शक्ति अवार्ड से किया सम्मानित
जागरण संवाददाता हिसार भारत विकास परिषद हरियाणा पश्चिम कि के तत्वावधान में वीर शाखा हि
जागरण संवाददाता, हिसार : भारत विकास परिषद हरियाणा पश्चिम कि के तत्वावधान में वीर शाखा हिसार की ओर से शाश्वत नेचर केयर सेंटर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुनीता श्रीवास्तव, डा. प्रतिमा गुप्ता, डा. कविता जाखड़, रेखा ऐरन और डा. रिपंल मित्तल को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंजू वत्स ने की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को शारीरिक हेल्थ, मानसिक हेल्थ, पेरेंटिग टिप्स व हेल्दी डाइट टिप्स दी। वहीं महिलाओं के बीच विभिन्न खेल मुकाबले और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी करवाई गई। विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महिला प्रमुख डाक्टर सुनीता सिरोही ने सभी आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा से रेखा, कैंट शाखा से आशा यादव, उषा किरण व सुमन के साथ- साथ दादरी शाखा से रिपी और झोझू कलां शाखा से रुचिका ने इस कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दर्ज की। इसके साथ साथ डाक्टर मीरा सिवाच, डाक्टर कविता , पुष्पा, अंजू, ममता, समता गर्ग, मंजू, ऋतु, डाक्टर कविता, सुनीता आदि ने कार्यक्रम कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम संयोजिका डा. सुमन यादव ने सभी शाखाओं से आई बहनों, भारत विकास परिषद हरियाणा पश्चिम व सभी उपस्थित बहनों का आभार व्यक्त किया।