ऑनलाइन समूह वार्ता प्रतियोगिता में देवांशी प्रथम
जागरण संवाददाता हिसार गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ट्रेनिग एंड प्लेसमें
जागरण संवाददाता, हिसार: गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ट्रेनिग एंड प्लेसमेंट सैल से विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सैल ने अपने पाक्षिक वर्चुअल स्पीकाथॉन कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन समूह वार्ता (ग्रुप डिस्कशन) प्रतियोगिता का आयोजन किया। ऑनलाइन समूह वार्ता में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आइएमएस हिसार के निदेशक डा. दिनेश नागपाल मुख्य निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस की डा. दीपा मंगला तथा प्रिटिग विभाग के सहायक प्रोफेसर बिजेन्द्र कौशिक निर्णायक मंडल के सदस्य थे। कार्यक्रम की शुरुआत निर्णायकों द्वारा 'समूह वार्ता में प्रभावी रूप से कैसे भाग लें' विषय के साथ हुई।
डा. दिनेश नागपाल ने प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्देशित किया कि समूह वार्ता एक व्यक्ति के व्यक्तित्व और मानसिक उपस्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समूह वार्ता में कंटेंट का वेटेज 50 फीसदी है। बॉडी लैंग्वेज का 25 फीसदी और बाकी 25 फीसदी कम्युनिकेशन स्किल्स का है।प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को तीन भागों में बांटा गया था। 'क्या लोग कोविड-19 से जरूरत से ज्यादा भयभीत हो रहे हैं', 'क्या भारत को लोकतंत्र के राष्ट्रपति रूप में जाना चाहिए। प्रतियोगिता में देवांशी ग्रोवर पहले, निशीथ शुभांकर दूसरे, ध्रुव तीसरे तथा इंद्रजीत व ब्रिजेश क्रमश:चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। सहायक निदेशक आदित्य वीर सिंह ने स्पीकाथॉन कार्यक्रम प्रोग्राम के सभी स्वयंसेवकों को ई-प्रमाण पत्र प्रदान किए। दीक्षु सांगवान ने कार्यक्रम का संचालन किया। अपूर्वा मान इस आयोजन की विद्यार्थी समन्वयक थी।