विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा के अधिवेशन में उठाई मजदूरों की मांगें

By JagranEdited By:
Published: Sun, 14 Nov 2021 07:57 PM (IST)

भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा का कार्यक्रम आयोजित।

भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा के अधिवेशन में उठाई मजदूरों की मांगें
भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा के अधिवेशन में उठाई मजदूरों की मांगें

फोटो न0- 14 एचआईएस 34

संवाद सहयोगी, बरवाला : भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की का हिसार जिला का अधिवेशन भगत सिंह चौक बरवाला में हुआ। इसमें बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के मेंबर सुभाष वर्मा, कर्मवीर संधू, असंगठित बोर्ड के सदस्य भवन निर्माण के प्रदेश अध्यक्ष राममेहर जांगड़ा ,महामंत्री कर्म सिंह यमुनानगर, सुरजीत सिंह जिलाध्यक्ष बीएमएस हिसार पहुंचे। इस अधिवेशन में कृष्ण वर्मा बरवाला को हिसार जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महामंत्री सुशीला श्याम सुख, उपाध्यक्ष करण सिंह जांगड़ा, रामभगत आर्यनगर प्रेस सचिव, सुभाष नारनौंद कोषाध्यक्ष, प्रवीण पनिहारी कार्यकारी अध्यक्ष, ममता हिसार सह सचिव, होशियार सिंह चूली बागड़ियान, रामपाल, हरफूल, रामकुमार, बारूराम, सुरेंद्र, बलराज व कई अन्य को सदस्य बनाया गया। इस दौरान कई दिन से मजदूरों के लाभ लेने में आ रही समस्या को बोर्ड के सदस्यों के सामने रखा गया। अधिवेशन में जो मांगे उठाई गई उनमे मुख्य रूप से जो ऑनलाइन पंजीकरण बीच में लटके हुए हैं। जल्दी से चेक करवाए जाएं। 90 दिन के काम पर सरकारी कर्मचारी के अलावा भी किसी सरपंच, एमसी, ट्रेड यूनियन या बोर्ड के मेंबर को इसका अधिकार दिया जाए ताकि मजदूर को बार.बार सरकारी दफ्तर के चक्कर न लगाने पड़े। कन्यादान की फाइल 3 महीने में पास की जाए ताकि मजदूर को समय पर उसका लाभ मिल सके। डेथ क्लेम डेथ सर्टिफिकेट के आधार पर ही दिया जाए ना की फैमिली आईडी या 90 दिन के काम का ऑब्जेक्शन लगाकर रद्द किया जाए। मेधावी छात्रवृत्ति उनके खाते में जल्द डाली जाए। ऑनलाइन पंजीकरण में नॉमिनी का ऑब्जेक्शन लग जाता है। मगर वह ठीक नहीं हो रहा है उसको जल्दी से ठीक किया जाए ताकि मजदूर अपना पंजीकरण सुचारू रूप से करवा सके। जिस मजदूर की कॉपी बनी है उसका आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोगिदर गढ़वाली, अशोक पिल्लूखेड़ा, अजय अमरहेड़ी, सिरसा जिला के अध्यक्ष ईश्वर जांगड़ा, कृष्णा नरवाना, फतेहाबाद जिला के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ग्रेवाल, सुमन बताना, प्रेम सिंह जांगड़ा, धर्मवीर राजली, रणधीर सिंह, राजेंद्र, मीना रानी, रीना देवी, कमलेश, ओमवती, जसवीर लोहान व प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।