Move to Jagran APP

दिल्ली की महिला से रोहतक के होटल में दुष्कर्म, पुलिस थाने पहुंची महिला

दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। छोटूराम चौक स्थित एक होटल में दिल्ली की महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला आया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

By Manoj KumarEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:24 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 10:24 AM (IST)
दिल्ली की महिला से रोहतक के होटल में दुष्कर्म, पुलिस थाने पहुंची महिला
दिल्ली की महिला से रोहतक के होटल में दुष्कर्म, पुलिस थाने पहुंची महिला

रोहतक, जेएनएन। दुष्‍कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। छोटूराम चौक स्थित एक होटल में दिल्ली की महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का मामला आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिल्ली की महिला ने बताया कि वह रोहतक में आई थी। इसी दौरान आरोपित उसके संपर्क में आया। आरोपित उसे 6 और 7 अगस्त को धोखे से होटल में ले गया। वहां पर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपित उसके 10 हजार रुपये भी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया और आरोपित पर मामला दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

उधर, आइएमटी थाना क्षेत्र के एक गांव में भी किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला आया है। आरोप है कि 6 अगस्त की रात आरोपित सिलकराम उनके मकान में घुस गया और अपहरण कर दुकान पर ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म

रोड़ी : क्षेत्र के गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने एक को नामजद करते हुए दो अन्य खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि गत दिवस गांव का युवक विरेंद्र ङ्क्षसह उसके घर में घुस आया। इस दौरान विरेंद्र के साथ दो युवक भी थे जो दरवाजे के बाहर खड़े हो गए। विरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन लौटे तो लड़की ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

गांव से युवती लापता

टोहाना: क्षेत्र के एक गांव से एक युवती अचानक घर से लापता होने पर सदर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच -पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री रात को घर पर सोई थी। सुबह देखा तो वह गायब थी। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.