दीनदयाल गोयल बने आदमपुर व्यापार मंडल के प्रधान
संवाद सहयोगीमंडी आदमपुर बिश्नोई धर्मशाला में रविवार को आदमपुर व्यापार मंडल के प्रधान व
संवाद सहयोगी,मंडी आदमपुर : बिश्नोई धर्मशाला में रविवार को आदमपुर व्यापार मंडल के प्रधान व दो उपप्रधान पदों के लिए वोटिग हुई। 11 सदस्यीय चुनाव समिति की देखरेख में कुल 284 मतों में से 283 व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें प्रधान पद पर कब्जा जमाते हुए दीनदयाल गोयल ने अपने प्रतिद्वंदी रामप्रसाद गढ़पाल को 24 मतों से हराया। दीनदयाल गोयल को 148, रामप्रसाद गढ़वाल को 124 व श्यामसुंदर शर्मा को 10 मत मिले। वहीं 1 मत रद्द हुआ। उपप्रधान पद पर सतपाल भांभू व धर्मवीर खिच्चड़ ने कब्जा जमाया। सतपाल भांभू को 208, धर्मवीर खिच्चड़ को 172 और रामभगत मंडेरना को 160 वोट मिले। चुनाव समिति में श्यामलाल जैन, सुशील बंसल, मांगेराम सिगला, हरीश गोयल, किशोरी फुरसाणी, जोगेंद्र सिंह, जगदीश डेलू, अशोक आर्य, निरंजन बंसल आदि शामिल रहे। इससे पहले गौरव मेहता कोषाध्यक्ष, गौरव सिगला सचिव व राहुल सिगला निर्विरोध सह-सचिव चुने जा चुके है। नवनियुक्त कार्यकारिणी के प्रधान दीनदयाल गोयल, उपप्रधान सतपाल भांभू व धर्मवीर खिच्चड़ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता व्यापारियों के हितों की रक्षा व उनकी सुरक्षा है। इस मौके पर पूर्व विधायक कुलवीर बैनीवाल, घीसाराम जैन, तरसेम गोयल, प्रदीप बैनीवाल, सुभाष गर्ग, प्रदीप महेश्वरी, सुभाष अग्रवाल, मनोज गर्ग, मोतीलाल गोयल, अरविद खैरमपुरिया, संदीप जैन, अनूप बंसल सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विधायक कुलदीप बिश्नोई ने नहीं डाला वोट
व्यापार मंडल के चुनाव में कुल 284 में से 283 मतदाताओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। आदमपुर के विधायक कुलदीप बिश्नोई वोट डालने नही पहुंचे। चुनाव को लेकर इस कदरक्रेज था कि मतदान के लिए जयपुर से व्यापारी दौलतराम गोयल, दिल्ली से कृष्ण कुमार पहुंचे। इनके अलावा अनेक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।