Move to Jagran APP

मुफ्त में बांटा जा रहा था राशन, लेने आई महिलाओं में मची भगदड़, एक की मौत, एक घायल

हादसे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस जांच में जुटी है। सांसद दीपेंद्र मुख्‍य अतिथ‍ि थे। जानकारी अनुसार बिना अनुमति कार्यक्रम कराया जा रहा था।

By manoj kumarEdited By: Published: Sun, 10 Mar 2019 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 10 Mar 2019 06:24 PM (IST)
मुफ्त में बांटा जा रहा था राशन, लेने आई महिलाओं में मची भगदड़, एक की मौत, एक घायल
रोहतक जेएनएन। रोहतक में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। बजरंग भवन फाटक के नजदीक समाजसेवी मोहित धनवंतरी की तरफ से बांटे जा रहे राशन को लेने के लिए महिलाओं की भीड़ में भगदड़ मच गई। भगदड़ के कारण अफरा तफरी मची। भीड़ बेकाबू हुई तो एक महिला नीचे गिर गई और उसे भीड़ ने नीेचे रौंद दिया। भीड़ छंटी तो देखा तो महिला बुरी तरह से तड़प रही थी, वहीं महिला ने दम तोड़ दिया।

इसी कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी दोपहर के समय पहुंचे थे। शाम को निशुल्‍क राशना बांटा जाना था इसे लेने के लिए महिलाओं की भीड़ जमा हुई थी। हादसे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक देर हो चुकी थी। पुलिस जांच में जुटी है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि बिना अनुमति कार्यक्रम कराया जा रहा था। कार्यक्रम में एक अन्य महिला भी घायल हुई है। मरने वाली महिला की पहचान काठमंडी निवासी गुड्डी के रूप में हुई है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.