सिरसा में नहर में नहाते वक्त डूबे युवक का मिला शव, सकते में परिजन
कालांवाली क्षेत्र के गांव हस्सू के समीप नहर में नहाते समय बीती रात डूबे युवक का शव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मिल गया। गोताखोर सुबह से युवक की तलाश में लगे हुए थे।
कालवांली/सिरसा, जेएनएन। कालांवाली क्षेत्र के गांव हस्सू के समीप नहर में नहाते समय बीती रात डूबे युवक का शव शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे मिल गया। गोताखोर सुबह से युवक की तलाश में लगे हुए थे। कालांवाली थाना प्रभारी राजाराम भी मौके पर पहुंचे हुए है। मृतक युवक कनकवाल रिफाइनरी में काम करता था। जानकारी मुताबिक बीती रात नौ बजे 25 वर्षीय कप्तान सिंह निवासी चक रोमाणा जिला अमृतसर गांव हस्सू के समीप डबवाली रजवाहा में नहाने के लिए गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद कालांवाली पुलिस पहुंची। सुबह गोताखोर युवक की तलाश में जुट गए। सुबह युवक का शव बरामद हुआ, जिसे पोस्टमार्टम के लिए सिरसा नागरिक अस्पताल लाया गया है। जानकारी मुताबिक मृतक के साथ कोई दूसरा दोस्त भी था जो इस हादसे में बच गया। इससे पहले भी इस नहर में हादसे हो चुके हैं।
बता दें कि बीते कुछ दिनों में ही नहर में नहाते समय डूबने के कई मामले सामने आ चुके हैं। कानूनी रूप से नहर में नहाने पर पाबंधी भी है। बावजूद इसके युवा इन नियमों की अनदेखी कर देते हैं। तीन दिन पहले ही करनाल के घरौंडा में यमुना में नहाने के लिए उतरे तीन किशोर पानी में डूब गए। एक का शव मौके पर ही मिल गया तो तो दो बहे दोस्तों के शव अगले दिन मिले।
यमुना में नहाने के दौरान डूबने वालों की संख्या एक गर्मी काल में ही बहुत पहुंच जाती है। इसके अलावा बड़ी नहरें जहां भी हैं वहां पर इस तरह के हादसे होते रहते हैं। बगैर तैरना जाने भी कुछ युवा पानी में उतर जाते हैं और ये नामसझी का उत्साह जान पर भारी पड़ जाता है। ऐसा ही अब सिरसा के कालांवाली में हुआ है। परिजनों को सूचित कर बुलाया गया है। वहीं शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।