Move to Jagran APP

दिवाली के दिन इस साल सबसे ज्यादा जली पराली, तीन जिलों में 546 प्वाइंट

पटाखों को जलाने की बजाए अपने खेतों में पराली जलाकर जमकर सरकारी प्रतिबंधों और प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाईं। एक दिन में ही हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के 526 प्वाइंट पर पराली जलाई

By Edited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:46 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 11:22 AM (IST)
दिवाली के दिन इस साल सबसे ज्यादा जली पराली, तीन जिलों में 546 प्वाइंट
दिवाली के दिन इस साल सबसे ज्यादा जली पराली, तीन जिलों में 546 प्वाइंट

जेएनएन, हिसार। दिवाली के दिन किसानों ने पटाखों को जलाने की बजाए अपने खेतों में पराली जलाकर जमकर सरकारी प्रतिबंधों और प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाईं। एक दिन में ही हिसार, सिरसा और फतेहाबाद के 526 प्वाइंट पर पराली जलाई गई है। यह आंकड़ा सिर्फ एक दिन का है, जो अभी तक दर्ज किए आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। तीनों जिलों में पिछले वर्ष सात नवंबर को सिर्फ 32 जगह पराली जलाई गई थी।

loksabha election banner

मगर त्योहार में अधिकारियों के व्यस्त होने का किसानों ने जमकर फायदा उठाकर पराली जलाई। पराली को जलाने पर सरकार की तरफ से रोक लगाई गई है। हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (हरसेक) की तरफ से इसकी सेटेलाइट से मॉनिटरिंग की जा रही है। उनकी तरफ से पराली में आग लगाने के बाद उसकी लोकेशन को प्रदूषण विभाग सहित उच्च अधिकारियों को शेयर किया जा रहा है।

दिवाली का त्योहार पर छुट्टी होने और अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवार के साथ व्यस्त थे। उसी का फायदा उठाकर तीनों जिलों में किसानों ने पराली को जलाया। एक दिन में ही 526 जगह पर पराली जली जो अभी तक कभी नहीं जली थी। अधिकारी भी आंकड़ों को देखकर चिंतित है। सरकार ने पराली जलाने वाले पर पुलिस में मामला दर्ज करने के भी आदेश दिए हुए है।

प्रशासन करवा रहा मामला दर्ज प्रशासन की तरफ से पराली जलाने पर शुरू से ही किसानों पर फाइन लगाने के साथ उन पर मामला दर्ज करवाए जा रहे हैं। इसके साथ जागरुकता फैलाने का परिणाम यह रहा कि तीन अक्टूबर से लेकर सात नवंबर तक किसानों ने हिसार में पराली नहीं जलाई। काफी दिन एक या दो प्वाइंट ही हरसेक को मिले थे। इसी प्रकार फतेहाबाद में पांच दिन और सिरसा में दस दिन पराली नहीं जलाई गई।

नवंबर में जली पराली
एक नवंबर हिसार : 4 फतेहाबाद : 147 सिरसा : 53
दो नवंबर हिसार : 11 फतेहाबाद : 202 सिरसा : 52
तीन नवंबर हिसार : 9 फतेहाबाद : 153 सिरसा : 9
चार नवंबर हिसार : 2 फतेहाबाद : 35 सिरसा : 33
पांच नवंबर हिसार : 3 फतेहाबाद : 8 सिरसा : 3
छह नवंबर हिसार : 2 फतेहाबाद : 96 सिरसा : 48
सात नवंबर हिसार : 26 फतेहाबाद : 250 सिरसा : 250
अभी तक कुल हिसार : 110 फतेहाबाद : 1658 सिरसा : 724
 

एफआइआर कर जुर्माना लगा रहे हैं
उपायुक्‍त अशोक कुमार मीणा ने कहा कि हम पराली जलाने के हर केस में एफआइआर और जुर्माना लगा रहे हैं। पिछली बार की तुलना में कम जगहों पर पराली जली है। अवकाश वाले दिन भी अधिकारी ड्यूटी दे रहे हैं। पराली जलाने की कोई घटना सामने आएगी तो उस पर तुंरत एक्शन लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.