हरियाणवी परिधानों से बेटियां संवारेंगी भविष्य
हरियाणवी ड्रेस तैयार करना सीखा रही राज बाला ग्रोवर ने बताया कि लड़कियों को पुराने लुक में हलके दामन तैयार करना सिखाया जा रहा है जिससे इनका रखरखाव आसानी से हो सके। इसे आयरन भी किया जा सके। पुराने परिधानों में यह सुविधा नहीं होती थी। वैसे कपड़ा भले ही आधुनिक हो लुक मामले में पुराना दामन अधिकांश लोगों की पहली पसंद है।
जागरण संवाददाता, हिसार : राह ग्रुप फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण अभियान को बढ़ावा देगा। तलवंडी राणा गांव की 60 बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएगा। बेटियों उनके घर पर ही हुनरमंद बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य में उनके घर पर ही रोजगार उपलब्ध करवाने का खाका भी तैयार किया है। बेटियां जो हरियाणवी परिधान तैयार करेंगी उसे सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को दिया जाएगा।
तलवंडी राणा के बहु प्रतिष्ठित बूटिक ट्रेनिग सेंटर का शुभारंभ फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़, ग्राम सरपंच प्रेम कुमारी कोहली व राह क्लबों की बूटिक व ब्यूटी पार्लर प्रभारी सुदेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
लुक पुराना, कपड़ा नया
हरियाणवी ड्रेस तैयार करना सीखा रही राज बाला ग्रोवर ने बताया कि लड़कियों को पुराने लुक में हलके दामन तैयार करना सिखाया जा रहा है जिससे इनका रखरखाव आसानी से हो सके। इसे आयरन भी किया जा सके। पुराने परिधानों में यह सुविधा नहीं होती थी। वैसे कपड़ा भले ही आधुनिक हो लुक मामले में पुराना दामन अधिकांश लोगों की पहली पसंद है।
गुरुग्राम में भारी डिमांड
राह क्लब हिसार की महिला उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा ने बताया कि गुरुग्राम-फरीदाबाद में हरियाणवी परिधानों की बहुत मांग बढ़ी है। आधुनिक शहरों में परंपरागत हरियाणवी परिधान सिलने वाले दर्जियों की संख्या कम होने से वहां इन परिधानों के दाम आसमान छू रहे हैं।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार विकास गोदारा, राह क्लब हिसार की महिला उपाध्यक्ष सुनीता वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता तंवर, डा. सीताराम जागड़ा सहित आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, किसान कैंटीन की टीम सहित भारी संख्या में महिलाएं व बेटियां मौजूद रही।