विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में साइबर ठगी का मामला, ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर महिला को लगाया चूना

Published: Thu, 02 Apr 2026 02:26 PM (IST)

हिसार के श्यामसुख गांव की एक महिला साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुई। ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर उससे 33,817 ...और पढ़ें

हिसार में ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर महिला से हजारों की साइबर ठगी।

हिसार में ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर महिला से हजारों की साइबर ठगी।

HighLights

  1. हिसार की महिला ऑनलाइन सूट खरीद में ठगी का शिकार

  2. क्यूआर कोड स्कैन करने पर बैंक खाते से पैसे कटे

  3. साइबर अपराधियों ने कुल 33,817 रुपये की धोखाधड़ी की

जागरण संवाददाता, हिसार। गांव श्यामसुख में रहने वाली एक महिला के साथ साइबर अपराधियों ने हजारों रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का कहना है कि 15 फरवरी को वह बच्चों को बहबलपुर में स्कूल में छोड़कर घर वापस आ रही थी। रास्ते में इंटरनेट की एक साइड पर एक सूट पसंद किया। फिर 1630 रुपये के सूट का ऑर्डर कर दिया और अपनी यूपीआइ आइडी से रुपये भेज दिए।

फिर मैसेज आया कि सूट 27 फरवरी तक मिल जाएगा। उसी दिन फिर मैसेज आया कि आपको इस सूट की डिलीवरी नहीं हो सकती और रुपये वापस आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर रहे हैं इसके लिए क्यूआर कोड भेजा।

आप इसे एक बार चेक कर ले। जब उस पर क्लिक किया तो बैंक खाते से 22424 रुपये कट गए। इसके बाद 5256 और 4507 रुपये और कट गए। इस तरह से उसके बैंक खाते से कुल 33817 रुपये कट गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।