विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरों ने लैपटाप से सेक्टर 16-17 प्रधान की गाड़ी को स्टार्ट कर चोरी का किया प्रयास, चौकीदार की मुस्तैदी से हुआ बचाव

By JagranEdited By:
Published: Mon, 21 Mar 2022 02:22 AM (IST)

हाइटेक चोरों ने सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण की महिन्द्रा स्कारपियो गाड़ी की चोरी का प्रयास किया। चोरों ने ...और पढ़ें

चोरों ने लैपटाप से सेक्टर 16-17 प्रधान की गाड़ी को स्टार्ट कर चोरी का किया प्रयास, चौकीदार की मुस्तैदी से हुआ बचाव
चोरों ने लैपटाप से सेक्टर 16-17 प्रधान की गाड़ी को स्टार्ट कर चोरी का किया प्रयास, चौकीदार की मुस्तैदी से हुआ बचाव

जागरण संवाददाता, हिसार: हाइटेक चोरों ने सेक्टर 16-17 आरडब्ल्यूए प्रधान जितेंद्र श्योराण की महिन्द्रा स्कारपियो गाड़ी की चोरी का प्रयास किया। चोरों ने लैपटाप से गाड़ी का स्विच और स्टीरियरिग आन कर लिया था। लेकिन गाड़ी को स्टार्ट नहीं कर पाए, चौकीदार की मुस्तैदी से गाड़ी चोरी होने से बच गई। मामले में जितेंद्र श्योराण ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि शनिवार रात साढ़े तीन बजे चार चोर आइटवेंटी गाड़ी में आए। पहले उन्होंने उनकी गाड़ी का ड्राइवर सीट का शीशा तोड़ा। शीशे के अंदर से गाड़ी में घुसे। लैपटाप से गाड़ी को अनलाक किया। स्विच आन किया, लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। स्टार्ट न होने के बावजूद गाड़ी को धक्का देकर रैंप पर करीब 200 मीटर नीचे ले गए। अचानक पीछे से कोई गाड़ी आई तो अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चोर निकल गए। कुछ देर में चौकीदार उठ गया। चौकीदार ने उन्हें सूचित किया। वह गाड़ी के पास आए तो चोरों की गाड़ी वापस आती दिखाई दी, लेकिन चोर चौकीदार और उन्हें देखकर वहां से फरार हो गए। उस दौरान पुलिस को 112 नंबर पर फोन कर मौके पर बुलाया। चोरी के प्रयास की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें दिखा कि चोरों ने करीब 25 मिनट गाड़ी चोरी का प्रयास किया। फुटेज में दिखा की पंजाब नंबर की गाड़ी में चार लोग आए थे। इनमें से एक का चेहरा साफ नजर आ रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत पर केस दर्ज किया है। गाड़ी में कोंबिनेशन स्विच, शीशा, लाक किट, वायर, लिवर टुटी हुई मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।