विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खेत में बने कमरे से नरमा चुराने के आरोप में एक नामजद, अन्य पर भी केस दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 09:34 PM (IST)

पुलिस ने आदमपुर मंडी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उसके खेत में बने कमरे से नरमा चुराने ...और पढ़ें

खेत में बने कमरे से नरमा चुराने के आरोप में एक नामजद, अन्य पर भी केस दर्ज
खेत में बने कमरे से नरमा चुराने के आरोप में एक नामजद, अन्य पर भी केस दर्ज

संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर: पुलिस ने आदमपुर मंडी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर उसके खेत में बने कमरे से नरमा चुराने के आरोप में एक आरोपी को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मंडी आदमपुर निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी कृषि भूमि गांव खारा बरवाला में है। 19 नवंबर को शाम करीब पांच बजे उसका मौजारा रोहताश खेत में बने कमरे में नरमे की फसल रखकर कमरे के गेट को ताला लगाकर गया था। अगले दिन सुबह करीब सात बजे वह खेत में गया तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और कमरे से करीब पौने दो क्विटल नरमा गायब था। मौजारा ने बताया कि उसने अपने स्तर पर तलाश की तो पता चला कि नरमे को भालसिंह व उसके साथी ने बाइक पर सवार होकर चोरी किया है। पुलिस ने अमित की शिकायत के आधार पर भालसिंह को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। --------

काम की बात कहकर घर से निकली मां-बेटी लापता संवाद सहयोगी, मंडी आदमपुर:

आदमपुर खंड के एक गांव से काम की बात कहकर घर से निकली एक विवाहिता अपनी बेटी सहित लापता हो गई। पुलिस ने लापता महिला के पति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सलीन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी 24 नवंबर को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे जान पहचान की औरत के साथ काम की बात कहकर बेटी को साथ लेकर गई थी और कहा था कि वे दोनों शाम तक वापिस लौट आएंगे। लेकिन देर शाम तक घर नही लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर दोनों की काफी तालाश की लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। पुलिस ने सलीन की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज किया है।