Move to Jagran APP

ऑटो मोबाइल सेक्‍टर से हटी कोरोना की मार, वाहनों की बंपर बिक्री, हिसार में 3 महीने में पंजीकृत हुए 4 हजार वाहन

इस साल हिसार जिले में 12756 वाहनों की रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसमें से 8 हजार 811 दुपहिया वाहन हैं और 2754 कार हैं। हालांकि वाहन रजिस्ट्रेश की रफ्तार पहले से कम है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि धीरे-धीरे से रफ्तार पकड़ेगी।

By Manoj KumarEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:04 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 12:04 PM (IST)
हिसार जिले के वाहन बिक्री के आंकड़े अन्य जिलों से काफी बेहतर हैं।

हांसी (हिसार) [मनप्रीत सिंह] कोरोना से चौपट हुई अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। त्योहारी सीजन आते ही वाहनों की बिक्री ने रफ्तार पकड़ ली है। जिले में हर रोज औसतन 75 वाहन पंजीकृत हो रहे हैं। बीते चार महीने में अकेले हिसार शहर में 5500 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हालांकि बीते सालों के मुकाबले में इस बार त्योहारों के सीजन में वाहनों की बिक्री कम है, लेकिन कोरोना महामारी के संकट से उबरी देश की अर्थव्यवस्था को देखते हुए इस दर को काफी बेहतर माना जा रहा है।

loksabha election banner

दुपहिया की बिक्री घटी

 वर्ष      कार    दुपहिया

2019     4501    1735

2020    2757    8816

(आंकड़े जनवरी से अक्टूबर तक के)

----------------

80 फीसद कमी दर्ज की गई दुपहिया वाहनों के रजिस्ट्रेशन में

34 फीसद कमी दर्ज की गई कारों के रजिस्ट्रेशन में

27 फीसद वाहन इस साल जुलाई से अक्टूबर तक कम पंजीकृत हुए हैं।

30 फीसद वाहन इस साल कम रजिस्ट्रर्ड हुए बीते वर्ष के मुकाबले

-----------------

त्योहारी सीजन में बीते साल से कम रजिस्ट्रेशन

मार्केट में जुलाई से अक्टूबर तक के समय को फेस्टिवल सीजन माना जाता है। इसमें वाहनों की बंपर बिक्री होती है। इस साल इन चार महीने में हिसार जिले में 9 हजार 893 वाहनों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि पिछले साल इस अवधि में 13 हजार 535 वाहन हिसार, हांसी, बरवाला व नारनौंद में रजिस्टर हुए थे।

किस वर्ष में कितने वाहनों का रजिस्ट्रेशन

वर्ष         2020    2019

जनवरी    1746    2499

फरवरी    1403    1457

मार्च    1544    1414

अप्रैल    1480    2182

मई       1      1501

जून          1142    1352

जुलाई    1687    2334

अगस्त     1332    2055

सितंबर   1270    1731

अक्टूबर   1190    1671

कुल    12795    18142

इस साल अब तक उपमंडल के अनुसार वाहन रजिस्ट्रेशन

हिसार - 12765

हांसी-    4193

बरवाला- 3317

नारनौंद - 2785


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.