Fatehabad corona update: फतेहाबाद में बैंक कर्मचारियों से बनी कोरोना चेन, दस दिनों में मिले 200 पॉजिटिव केस
फतेहाबाद में वीरवार को 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज और मिले हैं। जिसमें निजी बैंक कर्मचारी अधिक हैं। पिछले 10 दिनों में कोरोना केस का आंकड़ा 400 को पार कर गया है।
फतेहाबाद, जेएनएन। फतेहाबाद जिले में कोरोना का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक समय था जब आंकड़ा 200 के करीब था। लेकिन पिछले 10 दिनों में यह आंकड़ा 400 को पार कर गया है। इससे अंदाजा लगा सकते है कि कोरोना किस रफ्तार से बढ़ रहा है। अब तो सरकारी कर्मचारी के अलावा पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए। बैंक कर्मचारियों की ऐसी चेन बनी है कि यह टूटने का नाम नहीं ले रही है। सबसे पहले रतिया में एक निजी बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए थे। अब तक वहां पर करीब 15 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ चुके है। उससे चली चेन के बाद वीरवार को जिले में 18 नए केस कोरोना पॉजिटिव आए है। जिसमें अधिकतर लोग निजी बैंक के ही है। जिले में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा 429 तक पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या 253 है। जिले में एक्टिव केस 173 तक पहुंच गए है जिनका इलाज चल रहा है।
भट्टूकलां के निजी बैंक से आए 3 कर्मचारी
भट्टूकलां कस्बे में बने एक निजी बैंक के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ गए है। भट्टूकलां वही क्षेत्र है जहां जिले में प्रथम केस इसी क्षेत्र से आया था। बैंक में काम करने वाले 22 साल का युवक, 33 साल व 48 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। बैंक के तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की मुश्किले बढ़ा दी है। अब शहर में मुनादी करवाई जा रही है कि पिछले तीन चार दिनों से इस बैंक में जो लोग आए थे और इन लोगों से मिले थे वो अपना टेस्ट करवा ले। इसके अलावा खंड के गांव ढिंगसरा से एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
मां-बेटी व पुलिस कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव
रतिया खंड के गांव सुखलमपुर में 28 वर्षीय महिला व उसकी 5 साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव मिल गई है। इसके अलावा अरहवां गांव का 27 साल का युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वही रतिया थाना में कार्यरत 34 साल का पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है। इससे पहले दो पुलिस कर्मचारी पहले ही पॉजिटिव आ चुके है। वहीं गांव पिलछियां से 25 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। रतिया खंड में जो भी कोरोना पॉजिटिव मिले है वो स्थानीय तौर पर ही किसी ने किसी के संपर्क में आए है।
टोहाना में निजी बैंक के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
टोहाना में स्थित एक निजी बैंक के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले है। इनका कनेक्शन भी रतिया के निजी बैंक से जुड़ा हुआ है। बैंक में काम करने वाले ये लोग टोहाना के ही रहने वाले है। वहीं दो निजी अस्पताल के कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आए है। एक अस्पताल से 42 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस अस्पताल से पहले ही 7 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। वहीं एक अन्य निजी अस्पताल से 18 साल का किशोर कोरोना पॉजिटिव मिला है।
----जिले में अब तक कोरोना के 18 केस मिल चुके है। अब बैंक कर्मचारी भी पॉजिटिव आ रहे है। मेरी तो सभी से अपील है कि नियम का पालन करे। जरूरी है तभी घर से बाहर निकले। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचे
डा. हनुमान सिंह
डिप्टी सिविल सर्जन फतेहाबाद।