Move to Jagran APP

हवाओं से रात्रि तापमान में होगी गिरावट, आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 जनवरी को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आने वाले दिनों में अलसुबह व देर सायं के समय धुंध बढऩे की संभावना है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 02:17 PM (IST)
हवाओं से रात्रि तापमान में होगी गिरावट, आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
हवाओं से रात्रि तापमान में होगी गिरावट, आज कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

हिसार, जेएनएन। लगातार तीन दिन से सूृर्य की तपिश लेने को लोग तरस गए हैं। रात तो रात दिन भी इतना सर्द है कि लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल रही। इधर अलसुबह और रात्रि की धुंध वाहन चालकों की चिंता बढ़ा रही है। सोमवार को भी धूप नहीं निकली तो लोगों को सर्दी का अनुभव हुआ। बादलों के कारण धूप पूरी तरह से निकल नहीं पा रही, जिससे लोगों को दिन के समय में भी सर्दी का अनुभव हो रहा है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

loksabha election banner

मंगलवार को भी अलसुबह ही धुंध छा गई और धुंध के कारण वाहन रेंग रेंग कर चले। हालांकि दोपहर को धुंध कम भी हुई मगर ठंड अभी भी बनी हुई है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 जनवरी को प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं आने वाले दिनों में अलसुबह व देर सायं के समय धुंध बढऩे की संभावना है।

आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जता दी है। इससे साफ जाहिर है कि अभी ठंड से छुटकार मिलने वाला नहीं है। फरवरी महीने के पहले सप्‍ताह में ही मौसम में तब्‍दीली होगी और इसके साथ ही ठंड भी कुछ कम होगी। हालांकि फसलों के लिहाज से ये मौसम बेहद सही है। इससे फसलों में अच्‍छी बढ़ोतरी होगी और किसानों को भी फायदा होगा।

प्रदेश में यह रहा तापमान

जिला- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान

हिसार- 14.5- 6.5

अंबाला- 16.2- 7.6

भिवानी- 14.5- 6.6

चंडीगढ़- 16.6- 7.3

फरीदाबाद- 16.0- 8.3

गुरुग्राम- 15.0- 8.3

करनाल- 15.2- 8.0

कुरुक्षेत्र- 15.0- 8.0

नारनौल- 17.3- 4.0

रोहतक- 14.5- 8.2

सिरसा- 14.7- 5.5

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.