Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की सभी नीतियां जनता विरोधी हैं। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। काम-धंधे चौपट हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। हर मोर्चे पर सरकार फैल रही है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 01:58 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 01:58 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के विरोध में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, सुभाष बतरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

रोहतक, जेएनएन। पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। शांतमई चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास कांग्रेसी कार्यकर्ता सुबह करीब 11.30 बजे एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकर के विरोध में बाजू पर काली पट्टी बांधकर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा व सुभाष बतरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों को कम करने की मांग की।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की सभी नीतियां जनता विरोधी हैं। महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। काम-धंधे चौपट हो गए हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। हर मोर्चे पर सरकार फेल रही है। कोरोना संक्रमण से निपटने की नीतियां हों या अर्थव्यवस्था केंद्र की मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे हुए है। पेट्रोल कई शहरों में 100 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है। यदि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से नहीं थमते हैं तो सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने कहा कि महामारी के दौर में भी मनोहर-मोदी सरकार लोगों की जेब ढीली करने में लगी हुई हैं। काम-धंधे ठप होने से पहले ही जनता पर बोझ पड़ गया है, ऐसे में बढ़ती महंगाई दोहरी मार है। पेट्रोल-डीजल के दामों पर कई अन्य वस्तुओं के दाम भी निर्भर करते हैं। महंगाई को रोकने में राज्य व केंद्र दोनों ही सरकार नाकाम रहीं हैं। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार को हमारी मांगें माननी ही होंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.