नाकामियों के बोझ तले दबकर ढह जाएगी भाजपा सरकार: कुलदीप बिश्नोई
संवाद सहयोगी, हांसी : कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बैंक क
संवाद सहयोगी, हांसी : कांग्रेस केन्द्रीय कार्यसमिति के सदस्य एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बैंक कालोनी स्थित रामजीलाल छाबड़ा के आवास पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में भाग लेते हुए उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने नाकामियों के बोझ तले दबकर ही ढह जाएगी। आज राज्य का हर वर्ग भाजपा से प्रताड़ित है और चुनावों की बांट जोह रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और इसकी अगली कड़ी में नंबर हरियाणा का है, जहां लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 2005 की तरह 67 सीटों को रिकार्ड तोड़ते हुए सत्ता में लौटेगी।
कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि अच्छे दिन, महंगाई कम करने की बात करने वाली भाजपा सरकार में पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम से देश में हाहाकार मचा हुआ है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद पेट्रोल सबसे महंगा हुआ है, जबकि मोदी सरकार सत्ता में आने से पहले यह कहती रही कि उनकी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कांग्रेस की सरकार से भी कम कर देगी। इस अवसर पर निहाल ¨सह मताना, संजय गौतम, विनोद मेहता, कैलाश मंडावरिया, सुभाष बेरवाल, रामजीलाल छाबड़ा, पूर्व पार्षद टोनी भाटिया, देसराज सरपंच, सुमेर यादव, पंकज कोचर, पूर्व सरपंच प्रकाश, राकेश मदान, कंवल सलूजा आदि उपस्थित थे।