Move to Jagran APP

कांग्रेसी नेता संपत सिंह बोले- कांग्रेस में सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत Hisar news

उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस हाईकमान पर निशाना भी साधा है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पूर्व मंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि बस (14 सदस्यीय समन्वय समिति) से बाहर भी झांके।

By manoj kumarEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 05:14 PM (IST)
कांग्रेसी नेता संपत सिंह बोले- कांग्रेस में सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत Hisar news
कांग्रेसी नेता संपत सिंह बोले- कांग्रेस में सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत Hisar news

हिसार, जेएनएन। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ अब कांग्रेस पार्टी में एक और हलचल सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रो संपत सिंह ने हरियाणा कांग्रेस में सर्जिकल स्ट्राइक की आवश्यकता जताई है। उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस हाईकमान पर निशाना भी साधा है। अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पूर्व मंत्री ने एक पोस्ट में कहा कि बस (14 सदस्यीय समन्वय समिति) से बाहर भी झांके। वहां भी कांग्रेस के कर्मठ, मेहनती कार्यकर्ता और सिपाही हैं।

loksabha election banner

उनकी यह प्रतिक्रिया हरियाणा कांग्रेस की समन्वय समिति की बैठक से एक दिन पहले आई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में गठित इस समिति की बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दिल्ली में बैठक होनी है। इसमें लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा होनी है।

यह समिति लोकसभा चुनाव से पहले गठित हुई थी। समिति में वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, कुलदीप बिश्नोई, कुमारी सैलजा, किरण चौधरी, कुलदीप शर्मा, दीपेंद्र हुड्डा समेत वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कुलदीप बिश्नोई को छोड़कर समिति में शामिल तमाम नेता एक बस में सवार होकर प्रदेशभर में प्रचार पर निकले थे। इनके साथ बस में सवार हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने यात्रा के जरिए संदेश देने का प्रयास किया था कि हरियाणा कांग्रेस में किसी तरह की कोई फूट नहीं है। मगर यात्रा के हिसार पहुंचने के बाद कांग्रेस नेताओं की एकजुटता पर तब सवाल खड़े हो गए, जब कुलदीप बिश्नोई ने बस से किनारा कर लिया।

पूर्व सांसद कुलदीप, उनकी पत्नी विधायक रेणुका और बेटे भव्य बिश्नोई में से कोई भी यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में शरीक नहीं हुआ। इतना ही नहीं, जिला हिसार से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी स्वागत समारोह में कोई तवज्जों नहीं मिली यही वजह थी कि पूर्व मंत्री संपत सिंह मंच पर स्थान नहीं मिलने पर कार्यक्रम को अधर में छोड़कर चले गए थे। बस यात्रा को लेकर प्रो संपत सिंह के भीतर खटास शायद अभी तक बाकी है।

तभी उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा-बस (14 सदस्यीय समन्वय समिति) से बाहर भी झांके। साथ ही कहा कि सम्मानित जनमत के लिए हरियाणा कांग्रेस में सर्जिकिल स्ट्राइक की आवश्यकता है। पांच सप्ताह गवांं चुके हैं। इसे लेकर जब प्रो संपत से बात हुई तो उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आए हुए कई दिन बीत चुके हैं। कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटना चाहते हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.